featured दुनिया देश

पुतिन बोले- यूरोपीय संघ के लगाए प्रतिबंध उकसावे की कार्रवाई, युद्ध का ऐलान

211223 putin mb 0931 ff3ec9 पुतिन बोले- यूरोपीय संघ के लगाए प्रतिबंध उकसावे की कार्रवाई, युद्ध का ऐलान

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच युद्ध 10वें दिन भी जारी रहा। इसी बीच रूस के  राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि डोनबास के मुद्दे को शांति से हल करने की कोशिश की, लेकिन यूक्रेन ने उसमें अड़ंगा लगाया।

पुतिन बोले- यूरोपीय संघ के लगाए प्रतिबंध उकसावे की कार्रवाई

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच युद्ध 10वें दिन भी जारी रहा। इसी बीच रूस के  राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि डोनबास के मुद्दे को शांति से हल करने की कोशिश की, लेकिन यूक्रेन ने उसमें अड़ंगा लगाया। पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में सैन्य ठिकानों को तबाह करने का अभियान पूरा हो चुका है। यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का फैसला लेना काफी कठिन था।

यूक्रेन का दावा- 10 हजार रूसी सैनिक मारे

साथ ही पुतिन ने यह भी कहा है कि रूस के खिलाफ यूरोपीय संघ (ईयू) की ओर से लगाये गये प्रतिबंध, उकसावे वाली कार्रवाई है। उन्होंने इसे युद्ध का ऐलान करार दे दिया है। वहीं एक ओर जहां रूस की रणनीति आगे क्या होगी ये संशय बना हुआ है तो दूसरी ओर यूक्रेन ने 10 दिन में रूस के 10 हजार सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। जेलेंस्की ने दावा किया है कि उसके सैनिकों ने 10 हजार रूसी सैनिकों को मार गिराया है।

आत्मसमर्पण करने तक बम बराएगा रूस- नाटो

वहीं अब अमेरिका और नाटो के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यूक्रेन पर अपना कब्जा जमाने के लिए रूस तब तक बम बरसाएगा, जब तक सभी शहर खुद आत्मसमर्पण नहीं कर देते। अफसरों ने कहा कि रूस के हवाई हमलों की वजह से आने वाले दिनों में आम नागरिकों के मारे जाने का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। इससे पहले नाटो ने खुद यूक्रेन के हवाई मार्ग को नो फ्लाई जोन घोषित करने से इनकार कर दिया था।

Related posts

योगी की जनसंख्‍या नीति से विहिप नाखुश,कहा इससे हिन्‍दुओं का होगा नुकसान

Shailendra Singh

शिमला के रामपुर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा,4 की मौत,तीन घायल

rituraj

ऑनलाइन स्टडी को लेकर खुलासा: भारत में 60 प्रतिशत बच्चे नहीं ले पा रहे क्लास, ये है कारण

Rahul