December 2, 2023 7:47 am
featured दुनिया

रूस के राष्ट्रपति पुतिन का संसद में भाषण, कहा- हमें हराना नामुमकिन

putin 1 रूस के राष्ट्रपति पुतिन का संसद में भाषण, कहा- हमें हराना नामुमकिन

 

रूस-यूक्रेन जंग को 24 फरवरी को एक साल पूरा हो रहा है। इससे ठीक 3 दिन पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के लोगों को संबोधित किया।

यह भी पढ़े

उद्धव ठाकरे की लगातार बढ़ रही परेशानियां, तीर-कमान के बाद गंवाया विधानसभा में भवन

 

पुतिन ने कहा- रूस ने शुरुआत में जंग को टालने के लिए तमाम डिप्लोमैटिक कोशिशें कीं, लेकिन नाटो और अमेरिका ने इन्हें कामयाब नहीं होने दिया। हम अब भी बातचीत चाहते हैं, लेकिन इसके लिए शर्तें मंजूर नहीं हैं। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को लॉन्ग रेंज डिफेंस सिस्टम दिए जा रहे हैं। हमारे बॉर्डर पर इसकी वजह से खतरा मंडरा रहा है। रूस और यूक्रेन का मामला लोकल था। अमेरिका और उसके साथियों ने इसे दुनिया का मसला बना दिया।

vladimir putin and volodymyr zelenskyy 1645789339 रूस के राष्ट्रपति पुतिन का संसद में भाषण, कहा- हमें हराना नामुमकिन

पुतिन ने कहा- सच्चाई ये है कि इस जंग की शुरुआत वेस्टर्न पावर्स की वजह से हुई। हमने उस वक्त भी हर मुमकिन कोशिश की। वो लोग कीव और यूक्रेन के कंधों पर रखकर बंदूक चला रहे हैं, उन्हें मूर्ख बना रहे हैं। हम अपने वतन की हिफाजत करना बखूबी जानते हैं। अमेरिका और उसके साथी महज अपना दबदबा बढ़ाने की साजिश की खातिर दूसरों को मोहरा बना रहे हैं। वेस्टर्न पावर ने ही जंग के जिन्न को बोतल से बाहर निकाला है, और वो ही इसे वापस बोतल में डाल सकते हैं। हम तो सिर्फ अपने देश और लोगों की हिफाजत करना चाहते हैं और यही कर भी रहे हैं।

Related posts

आसाराम पर कोर्ट ने क्या तय किए थे आरोप, जिन पर हुई सुनवाई?

rituraj

18 दिसंबर को पीएम मोदी कर सकते हैं ‘गंगा एक्सप्रेस वे’ का शिलान्यास, सीएम योगी रहेंगे साथ!

Saurabh

गोधरा कांड: हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, ‘कानून व्यवस्था बनाए रखने फेल हुई थी गुजरात सरकार’

Pradeep sharma