December 9, 2023 10:51 pm
featured दुनिया

पाकिस्तान: डकैतों ने पुलिस कैंप पर किया हमला, 5 की हुई मौत

पाकिस्तान

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घटकी शहर में डकैतों ने पुलिस कैंप पर हमला किया। जिसमें 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। यह जानकारी पाकिस्तान के स्थानीय जिओ न्यूज़ से प्राप्त हुई। 

स्थानीय खबर के मुताबिक यह घटना उत्तरी सिंध प्रांत के घटकी शहर में घटित हुई है। हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों में एक पुलिस उपाध्यक्ष और दो थाना प्रभारी शामिल थे।

वही पुलिस उप महानिदेशक जावेद जिस्काना के बयान के मुताबिक बंधकों को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम ने इलाके में पुलिस ने कैंप लगाया था। जिस पर डकैतों ने हमला कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक 150 से अधिक डकैतों ने कैम्प  में मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला किया। जिसमें 5 अधिकारियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर अन्य पुलिस बल भेजा गया है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि मारे गए अधिकारियों के शव अभी भी शिविर पर हमला करने वाले डकैतों के कब्जे में है। 

Related posts

राजस्थान: कोटा समेत इन जिलों में देखने को मिल रहा है बिजली का संकट

Kalpana Chauhan

विरुष्का ने मनाया अपना पहला करवाचौथ, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

mahesh yadav

अंटार्कटिका में लगातार पिघल रही बर्फ की चादर, अब तक पिघली इतने ट्रिलियन टन बर्फ

Rahul