December 12, 2023 12:36 am
featured दुनिया

अमेरिका में गोलीबारी जारी, 6 साल के बच्चे ने महिला शिक्षक पर चलाई गोली

crime 3 अमेरिका में गोलीबारी जारी, 6 साल के बच्चे ने महिला शिक्षक पर चलाई गोली

 

अमेरिका में गोलीबारी का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को वर्जीनिया शहर के रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल में हुई फायरिंग में एक महिला शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

यह भी पढ़े

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी बेटे संग दिल्ली से गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

 

लेडी टीचर को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि टीचर पर एक 6 साल के बच्चे ने गोली चलाई है। इस घटना में किसी अन्य छात्र के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

shoot crime dead goli mari murder अमेरिका में गोलीबारी जारी, 6 साल के बच्चे ने महिला शिक्षक पर चलाई गोली

वर्जीनिया के मेयर फिलिप जोन्स ने प्रेस को बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों की तरफ से फिलहाल घटना को लेकर ज्यादा जानकारी मीडिया से साझा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से आरोपी बच्चे की उम्र 6 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे उसे स्कूल में फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। उनका कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही संदिग्ध को लेकर कोई बयान जारी किया जाएगा।

shoot killed crime murder hatya अमेरिका में गोलीबारी जारी, 6 साल के बच्चे ने महिला शिक्षक पर चलाई गोली

अमेरिका में साल 2023 के जनवरी महीने के पहले हफ्ते में ही अब तक गोलीबारी की कई घटनाएं घट चुकी हैं। पिछले दिनों यूएस के हनोक शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी थी। आरोपी ने पांच बच्चों समेत परिवार के सात लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। अमेरिकी पुलिस अधिकारियों ने हनोक शहर की यूटा बस्ती से 8 शव बरामद किए थे। सभी शवों पर गोलियों के निशान थे। पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम माइकल हाइट है। बताया जा रहा है कि हाल ही में आरोपी की पत्नी ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी।

Related posts

भारतीय संघर्ष में इन मुस्लिम क्रांतिकारियों, कवियों और लेखकों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता

Rani Naqvi

ड्रग्स के नशे में मां का किया यौन शोषण, मां ने सुपारी देकर मरवाया

Pradeep sharma

वायु सेना और एचएएल के बीच रिश्ता सार्वजनिक बहस का विषय नहीं-बी. एस. धनोआ

rituraj