featured दुनिया

ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरा ब्रिटिश युद्धपोत, चीन ने अपनाया कड़ा रुख़

cinn ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरा ब्रिटिश युद्धपोत, चीन ने अपनाया कड़ा रुख़

वियतनाम जा रहा ब्रिटेन का एक युद्धपोत ताइवान जलडमरूमध्य से होकर गुजरा। चीन ने कहा कि उसके पोतों ने ब्रिटिश पोत को खदेड़ा है। आपको बता दें कि  ब्रिटिश एचएमएस रिचमंड युद्धपोत ने सोमवार को एक ट्वीट में गुजरने की जानकारी दी है। बता दें कि ताइवान और चीन के बीच तनाव जारी रहने के बीच बीजिंग ने इस मुद्दे पर कुछ कहा है।

ताइवान पर चीन अपना दावा करता है। लोकतांत्रिक रूप से शासित द्वीप पर चीनी संप्रभुता मानने के लिए बीजिंग सैन्य और राजनीतिक दबाव बनाए हुए है।

चीन के विरोध के बावजूद अमेरिकी युद्धपोत हर महीने इस जलडमरूमध्य से गुजरता है। लेकिन अमेरिका को जो देश मदद करते हैं वो इससे बचते रहे हैं।

वहीं पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के ईस्टर्न थिएटर कमांड ने कहा कि उसने रिचमंड को चेतावनी देने के लिए वायु और नौसेना बलों को संगठित किया है। बयान में कहा गया है कि इस तरह का व्यवहार बुरे इरादों को पनाह देता है।

और ताइवान जलडमरूमध्य में शांति को नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ ही कहा गया कि थिएटर कमांड फोर्स हमेशा उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखते हैं और सभी खतरों और उकसावे का डटकर मुकाबला करते हैं।

ताइपे में ताइवान के रक्षा मंत्री चिउ कुआ-चेंग ने ब्रिटिश युद्धपोत के बारे में पूछे जाने पर सीधे  शब्दों में कुछ भी कपने से मना किया। उन्होंने बस इतना कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य में विदेशी पोत कौन सा अभियान चला रहा है, उन्हें इसके बारे में कुछ भी नहीं पता।    वायु सेना के विमानों को ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में लगभग रोजाना उड़ाता है।

 

 

Related posts

नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में भाजपा जिलाध्यक्ष का भाई गिरफ्तार

rituraj

कोरोना ने यूपी में फिर तोड़ा पिछला रिकॉर्ड, राजधानी लखनऊ का हाल भी भयावह!

Aditya Mishra

पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका के शीर्ष सीईओ से करेंगे मुलाकात

Kalpana Chauhan