featured मनोरंजन

Mrs World 2022 : 21 साल बाद सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज, जानें कौन हैं सरगम

Screenshot 2391 Mrs World 2022 : 21 साल बाद सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज, जानें कौन हैं सरगम

 

सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है। जो 63 देशों की प्रतियोगियों के बीच विजेता बनी हैं। यह खिताब 21 साल बाद भारत लौटा है।

यह भी पढ़े

फीफा वर्ल्ड कप : 36 साल बाद अर्जेंटीना बना वर्ल्ड चैंपियन

अमेरिका की मिसेज वर्ल्ड 2021 शायलिन फोर्ड ने शनिवार शाम वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो में आयोजित एक कार्यक्रम में मुंबई की कौशल को ताज पहनाया। मिसेज पोलिनेशिया को ‘फर्स्ट रनर-अप ‘ और उसके बाद मिसेज कनाडा को ‘सेकेंड रनर-अप’ घोषित किया गया। मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर विजेता की घोषणा की। पोस्ट में कहा गया, ”लंबा इंतजार खत्म हो गया है, 21 साल बाद हमारे पास खिताब वापस आ गया है।”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrs. India Inc (@mrsindiainc)

 

 

2018 में नेवी ऑफिसर से हुई थी सरगम की शादी

जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम प्रोफेशन से टीचर हैं। उन्होंने साल 2018 में कई सौंर्दय प्रतियोगिता में भाग लिया और इसी साल उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 में भी भाग लिया और खिताब अपने नाम किया। अब उन्होंने मिसेज इंडिया के तौर पर मिसेज वर्ल्ड 2022 में भाग लिया और ताज अपने नाम कर इतिहास रच दिया। उन्होंने नेवी के एक ऑफिसर से 2018 में शादी की है। सरगम ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने पिता और पति को दिया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrs. India Inc (@mrsindiainc)

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohini Sharma (@mohinisharmaofficial)

 

 

कौन है सरगम कौशल?

आपको बता दें कि ‘मिसेज वर्ल्ड 2022’ सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। इंगलिश लिटरेचर में उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा बतौर टीचर विशाखापट्टनम के एक स्कूल में भी उन्होंने काम किया है। एक्ट्रेस ने बाद में टीचर के प्रोफेशन को छोड़ मॉडलिंग की दुनिया में अपना कदम रखा था। भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य मनोहर शर्मा से उन्होंने शादी की है। बता दें कि भारत में लंबे इंतजार के बाद ‘मिसेज वर्ल्ड’ का खिताब आया है। डॉ अदिति गोवित्रीकर ने 21 साल पहले 2001 में इसका ताज अपने सिर सजाया था। इस साल ‘मिसेज वर्ल्ड 2022’ की वो जज के रूप में नजर आईं थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sargam Koushal (@sargam3)

 

Related posts

अब घर बैठे ऑनलाइन मंगवायें गंगाजल

bharatkhabar

आमिर ने दंगल की सफलता में रखी जबरदस्त पार्टी…देखें INSIDE फोटो

shipra saxena

क्रांतिकारियों ने स्वाधीनता के लिए काकोरी कांड को अंजाम दिया : योगी आदित्यनाथ

Shailendra Singh