featured दुनिया देश

कांगो में नाव के पलटने से बड़ा हादसा, अब तक 51 लोगों के शव बरामद, 60 से अधिक लोग लापता

Kango1 कांगो में नाव के पलटने से बड़ा हादसा, अब तक 51 लोगों के शव बरामद, 60 से अधिक लोग लापता

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में नाव के पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। यहां नाव पलटने से 51 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अभी भी 60 से ज्यादा लोग लापता हैं।

नाव के पलटने बड़ा हादसा, अब तक 51 लोगों के शव बरामद

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में नाव के पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। यहां नाव पलटने से 51 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अभी भी 60 से ज्यादा लोग लापता हैं। वहीं नदीं से अब तक 51 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। साथ ही 39 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यह हादसा कांगो नदी में हुआ है। हालांकि अभी नाव में कितने लोग सवार थे इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फिलहाल प्रशासन की ओर से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कवायद चल रही है। वहीं बताया जा रहा है कि नाव में लोगों की अधिक संख्या होने की वजह से हादसा हुआ है। प्रांतीय अधिकारियों ने तीन दिन के लिए शोक की घोषणा की है।

2010 में नाव पलटने से 135 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि कांगों में साल 2010 में सबसे बड़ा नाव हादसा हुआ था। यहां पश्चिमी प्रांत बांडुंडु में नाव के पलटने से 135 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। वहीं इसी साल फरवरी में माई-नदोम्बे प्रांत में कांगो नदी में नाव पलटने से बड़ा हासदा हुआ था। इसमें 60 लोगों की मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने से यह दुर्घटना हुई।

Related posts

अमेरिका और जापान से बैठक के बाद पीएम मोदी ने अर्जेंटीना में एक नया नारा दिया

Rani Naqvi

उत्तराखंड में 40 हजार शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी जांच, फर्जी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

Samar Khan

Coronavirus India Update: देश में 1,581 नए कोरोना के मामले, 33 मरीजों की हुई मौत

Neetu Rajbhar