featured Sputnik News - Hindi-Russia दुनिया देश

UK PM बोरिस जॉनसन का भारत दौरा, रक्षा मामलों पर क्या है एजेंडा ?

123 UK PM बोरिस जॉनसन का भारत दौरा, रक्षा मामलों पर क्या है एजेंडा ?

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन लंबे समय के बाद भारत आ रहे हैं। ये दौरा काफी अहम हो जाता है क्योंकि अभी हाल ही में बोरिस जानसन कीव में जेलेंस्की से मिलकर आए हैं। इस सप्ताह हो रहे इस दौरे में जॉनसन भारत से रक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर बात करेंगे।

यह भी पढ़े

SWEDEN में क़ुरान जलाने पर सऊदी अरब भड़का, जानबूझकर हो रही है बेअदबी ?

 

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी मुलाकात

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात शुक्रवार को नई दिल्ली में होगी। इस दौरान उनकी बातचीत देनों देशों के बीच रक्षा संबंधों और आपसी कारोबार और ज्यादा बढ़ाने पर होगी।

123 UK PM बोरिस जॉनसन का भारत दौरा, रक्षा मामलों पर क्या है एजेंडा ?

जॉनसन का यह पहला अहम दौरा

पीएम बनने के बाद जॉनसन का यह पहला अहम भारत दौरा होगा, उन्हें पहले ही यहां आना था लेकिन कोविड की वजह से उनकी यात्रा टल गई थी। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। साथ ही वे भारत पर इस बात का दबाव डाल रहे हैं कि वह रूसी हथियारों पर अपनी निर्भरता कम करें। ब्रिटेन भी यही चाहता है।

ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस आ चुकी हैं भारत

ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस चाहती थीं कि भारत भी रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए। साथ ही उनका मकसद भारत के साथ व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में औैर नजदीकी बनाना था। लेकिन भारत ने यूक्रेन पर रूस के हमले की सीधी आलोचना नहीं की है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में भी रूस के खिलाफ वोटिंग में भी हिस्सा नहीं लिया।

जॉनसन गुरुवार को गुजरात भी जाएंगे

वहां वह भारत और ब्रिटेन में कई अहम निवेश का ऐलान कर सकते हैं। साथ ही साइंस, टेक्नोलॉजी और हेल्थ सेक्टर में दोनों देशों की नई साझीदारी की भी घोषणा कर सकते हैं।

रणनीतिक साझीदारी

भारत के दौरे से पहले जॉनसन ने कहा, “दुनिया की शांति और समृद्धि को अधिनायकवादी सरकारों से खतरा पैदा हो गया है। लिहाजा ये बेहद जरूरी है कि दुनिया के लोकतंत्र और दोस्त देश एक दूसरे के साथ बने रहें।” उन्होंने कहा, “भारत एक प्रमुख आर्थिक ताकत है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र। इस अनिश्चित समय में वह ब्रिटेन का बेहद अहम रणनीतिक साझीदार भी है।” जॉनसन ने आगे कहा, “मेरी भारत यात्रा भारत और ब्रिटेन दोनों देशों के लिए अहमियत रखने वाले विषयों से जुड़ी होगी। यह नौकरियां पैदा करने से लेकर आर्थिक तरक्की, ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा जैसे मामलों से जुड़ी होगी।”

456 1 UK PM बोरिस जॉनसन का भारत दौरा, रक्षा मामलों पर क्या है एजेंडा ?

जॉनसन की भारत यात्रा हो गई थी रद्द

पिछले साल जॉनसन की भारत यात्रा रद्द कर दी गई थी. दरअसल, ब्रिटेन की रेड लिस्ट में भारत का नाम जोड़े जाने के बाद यह यात्रा रद्द कर दी गई थी। इसका मतलब यह था कि भारत की यात्रा करके लौटने वालों के लिए दस दिनों तक होटल में क्वारंटीन रहना जरूरी था। उस समय जॉनसन ने कहा था कि वह भारत की यात्रा करने के बजाय पीएम नरेंद्र मोदी से ऑनलाइन बात करना चाहेंगे।

जनवरी 2021 में भी उनकी भारत यात्रा रद्द हो गई थी। उस वक्त ब्रिटेन में लॉकडाउन की वजह से यह यात्रा रद्द कर दी गई थी।

Related posts

7 दिसंबर से शुरू होगी नीतीश कुमार की विकास सह समीक्षा यात्रा

Rani Naqvi

बीच पर जॉगिंग करते स्पॉट हुए कपिल शर्मा, इस तारीख को ऑन एयर होगा शो

mohini kushwaha

ट्रंप के पूर्व सांसद ने मारी खुद को गोली, यौन शोषण का लगा था आरोप

Breaking News