featured Sputnik News - Hindi-Russia दुनिया देश बिज़नेस

INDIA और RUSSIA के बीच रुपया-रूबल DEAL को लेकर बैकफुट पर अमेरिका

456 INDIA और RUSSIA के बीच रुपया-रूबल DEAL को लेकर बैकफुट पर अमेरिका

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि भारत को रूस के साथ अपने संबंधों का उपयोग यूक्रेन के खिलाफ आक्रामकता को रोकने के लिए करना चाहिए।

यह भी पढ़े

श्रीलंका के आर्थिक हालात के लिए कौन जिम्मेदार?,  जानलेवा मंहगाई, चावल-500 रु.किलो, चीनी 290 रु.किलो

 

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि कई देश रूसी संघ के साथ अपने संबंधों की दुहाई दे रहे हैं। अमेरिका ने भारत का नाम लिए बिना अनैतिक तरीके से काम करने का आरोप लगाया।

 

रुपया-रूबल डील  को लेकर अमेरिका को टेंशन

भारत और रूस के बीच हुई रुपया-रूबल डील  को लेकर अमेरिका टेंशन में है। भारत ने रूस से पेट्रोल-डीजल और गैस की खरीदारी के लिए एक डील साइन की है। लेकिन, रूस के ऊपर लगे आर्थिक प्रतिबंधों के कारण भारत चाहकर भी डॉलर में भुगतान नहीं कर सकता है। जिसकी तोड़ निकालते हुए दोनों देशों ने एक दूसरे की मुद्रा में भुगतान करने का फैसला किया है।

456 INDIA और RUSSIA के बीच रुपया-रूबल DEAL को लेकर बैकफुट पर अमेरिका

अब अमेरिका को डर है कि रुपया-रूबल डील से रूस के ऊपर लगे प्रतिबंध कमजोर पड़ सकते हैं और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ऐसी ही डील दूसरे देशों के साथ भी कर सकते हैं। बस इसी बात को लेकर अमेरिका लगातार भारत को चेतावनी दे रहा है।

रूस की आक्रामकता रोकने में मदद की मांग

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि भारत को रूस के साथ अपने संबंधों का उपयोग यूक्रेन के खिलाफ आक्रामकता को रोकने के लिए करना चाहिए। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि कई देश रूसी संघ के साथ अपने संबंधों की दुहाई दे रहे हैं। नेड प्राइस ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि अन्याय, उकसावा, पहले से नियोजित, हिंसा की इंतहा के खिलाफ भारत जैसे देशों समेत सभी को इसे खत्म करने के लिए आगे आना चाहिए। हालांकि भारत अलग-अलग साझेदारों के साथ जो बातचीत कर रहा है उससे दुनिया के में थोड़ी असहजता है।

211223 putin mb 0931 ff3ec9 INDIA और RUSSIA के बीच रुपया-रूबल DEAL को लेकर बैकफुट पर अमेरिका

अनैतिक तरीके से काम करने का आरोप

भारत-रूस संबंधों को लेकर अमेरिकी अधिकारियों के आक्रामक व्यवहार की यह सिर्फ एक झलक है। अमेरिका लगातार चाह रहा है कि भारत किसी भी तरह का संबंध रूस के साथ न रखे। इतना ही नहीं, भविष्य में भी दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हों। प्राइस ने यह भी कहा कि कई ऐसे भी देश हैं जो रूसी संघ के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे संबंधों के कारण बहुत अधिक लाभ उठाने के लिए अनैतिक तरीके अपना रहे हैं।

सर्गेई लावरोव की यात्रा से चिढ़ा अमेरिका

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के इस बयान को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के भारत दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। लावरोव ने नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने खुलकर कहा था कि रूस किसी भी समय भारत को कुछ भी देने को तैयार है।

putin modi sixteen nine INDIA और RUSSIA के बीच रुपया-रूबल DEAL को लेकर बैकफुट पर अमेरिका

उन्होंने रूस-यूक्रेन के बीच जारी लड़ाई को युद्ध कहने से इनकार करते हुए एक स्पेशल ऑपरेशन करार दिया। इस बातचीत के दौरान भारत ने रूस से तुरंत हमला रोकने और कूटनीतिक माध्यमों के जरिए विवादों का समाधान करने को कहा। लावरोव ने भी पीएम मोदी के साथ मुलाकात के दौरान ताजा हालात की जानकारी दी।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ दौरे पर चुनाव आयोग की भौंहे तनी, चेतावनी: अभी आचार संहिता जारी है

bharatkhabar

यूपी में पौधरोपण का नया कीर्तिमान, एक दिन में रोपे गए 25.51 करोड़ पौधे

Shailendra Singh

मनसे की स्थापना के बाद यह पहला मौका है जब राज ठाकरे ने किया चुनाव न लड़ने क ऐलान

bharatkhabar