December 6, 2023 12:30 am
featured दुनिया

Nigeria Road Accident: नाइजीरिया में 3 बसों में जोरदार टक्कर, 37 लोगों की मौत

road accident 1 Nigeria Road Accident: नाइजीरिया में 3 बसों में जोरदार टक्कर, 37 लोगों की मौत

Nigeria Road Accident: नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर मैदुगुरी के बाहर तीन बसों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई। देश की सड़क सुरक्षा एजेंसी ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें :-

UP News: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मिली जानकारी के अनुसार बसों में टक्कर बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी से करीब 35 किलोमीटर दूर जकाना गांव के पास हुई। टक्कर तब हुई जब बसों में से एक का टायर फट गया और यह विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकरा गई।

हादसे में अब तक 37 लोगों के मरने की पुष्टि हुई: उत्तेन बोई

बोर्नो राज्य की सड़क सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख उत्तेन बोई ने कहा कि दुर्घटना तब हुई जब दो कमर्शियल बसों में आमने-सामने की टक्कर हुई और उनमें आग लग गई। इसी दौरान एक तीसरी बस उनसे टकरा गई। इस हादसे में अब तक 37 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। साथ में उन्होंने बयाया कि आग में झुलस जाने के कारण हादसे में मरे लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।

Related posts

23 अप्रैल 2022 का राशिफल: ग्रह नक्षत्रों की चाल में परिवर्तन से जीवन में आएगा बदलाव, जानिए आज का राशिफल

Neetu Rajbhar

उत्तर कोरिया का समाधान अमेरिका और दक्षिण कोरिया मिलकर निकाले : जापान

Breaking News

सिब्बल कांग्रेस पर तो मनमोहन नरेंद्र मोदी की जीत पर उठा रहे प्रश्नचिह्न

bharatkhabar