featured दुनिया

Pakistan Flood: पाकिस्‍तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, 1300 लोगों की मौत, लाखों लोग प्रभावित

28 08 2022 pakistan heavy flood Pakistan Flood: पाकिस्‍तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, 1300 लोगों की मौत, लाखों लोग प्रभावित

Pakistan Flood: पाकिस्‍तान में बाढ़ ने तबाही मचाई है, तो अब बाढ़ प्रभावित इलाकों में संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। इस जल प्रलय से अब तक कुल 1300 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं देश भर में 6.60 लाख से अधिक लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़ें :-

Share Market Today: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में 221 अंकों की तेजी, निफ्टी 17600 के पार

ये आंकड़े जुलाई से सितंबर के बीच के हैं। पाकिस्‍तान सरकार के आंकड़े बताते हैं कि 149551 लोग डायरिया और 142739 स्किन रिलेटेड बीमारी से जूझ रहे हैं। इतना ही नहीं, 132485 लोग सांस की बीमारी, करीब 50 हजार लोग मलेरिया से जूझ रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी की आर्थिक स्थिति भी चरमरा गई है। उसे इस बाढ़ में 12.5 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो चुका है।

करोड़ों लोग कैपों और राहत शिविरों में रहने को मजबूर
पाकिस्तान में भीषण बाढ़ के बाद करोड़ों लोग कैपों और राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। पाकिस्तान की आज स्थिति ऐसी हो गई है कि देश का एक तिहाई हिस्सा बाढ़ की बुरी तरह चपेट में है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की मदद करना पाकिस्तान की सबसे बड़ी चुनौती और जरूरत भी है। सिंध का इलाका बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों के सामने खाने पानी और रहने का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकारी मदद ही इनके लिए जीना का एक मात्र सहारा है।

Climate graphic of the week: One-third of Pakistan submerged by flooding,  satellite data shows | Financial Times

सिंध प्रांत में आश्रय शिविरों में 47,000 से अधिक गर्भवती महिलाएं
स्थानीय मीडिया ने रविवार को प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से बताया कि पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित 47,000 से अधिक गर्भवती महिलाएं सिंध प्रांत में आश्रय शिविरों में रहने को मजबूर हैं। सिंध की स्वास्थ्य मंत्री अजरा पेचुहो ने बाढ़ से प्रभावित महिलाओं के आंकड़े साझा किए हैं।

pakistan floods Pakistan Flood: पाकिस्‍तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, 1300 लोगों की मौत, लाखों लोग प्रभावित

उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद सैकड़ों हजारों लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो गए हैं। डॉन के हवाले से स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सिंध प्रांत में डायरिया के 134,000 से अधिक और मलेरिया के 44,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

Related posts

प्रेस कांफ्रेंस में बोली शमी की पत्नी, गाड़ी से फोन गायब होने के बाद बदला बर्ताव

Rani Naqvi

सोने की कीमतों में दूसरे दिन भी गिरावट जारी, आज 154 रुपये सस्ता हुआ सोना

Saurabh

Jammu Kashmir: पुलवामा के मित्रीगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

Rahul