featured खेल

महिला विश्व कप के बाद क्रिकेट में बढ़ रही लोगों की रूची, जाने क्यों

sports

नई दिल्ली। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के बाद से महिला क्रिकेट में लोगों की काफी रुचि बढ़ी है। विश्व कप के बाद आईसीसी ने खेल प्रशंसकों के बीच महिला क्रिकेट को लेकर एक सर्वेक्षण किया था, जिसमें महिला क्रिकेट को लेकर काफी अच्छे परिणाम सामने आये। सर्वेक्षण के जरिये महिला विश्व कप के बारे में जागरूकता, महिलाओं के खेल के प्रति धारणाएं और इसमें शामिल होने के लिए प्रमुख प्रेरकों की जांच की गई।

sports
sports

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में खेल प्रशंसकों के बीच यह सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण में 93% लोगों ने महसूस किया कि विश्व कप महिलाओं के क्रिकेट का सबसे अच्छा मानक था, 91% लोग टेलीविजन पर देखने के लिए रोमांचित रहे। 67% लोगों ने कहा कि अब वे विश्व कप के बाद महिलाओं के खेल में अधिक रुचि ले रहे हैं।

वहीं भारत में 92% खेल प्रशंसकों का मानना ​​है कि पिछले दो सालों में महिला क्रिकेट के मीडिया कवरेज में वृद्धि हुई है, जबकि इंग्लैंड में 66%, ऑस्ट्रेलिया में 66%, दक्षिण अफ्रीका में 58% और न्यूजीलैंड में 50% लोगों ने यह महसूस किया। सर्वेक्षण में जो सबसे खास बात यह है कि बच्चों में महिला विश्व कप को लेकर काफी रुचि रही। विश्व कप को टीवी पर लगभग 40% बच्चों ने देखा। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा कि यह संरक्षण महिला क्रिकेट के विकास के लिए संभावित रूप से हमारे विश्वास की पुष्टि करता है। यह देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है कि लगभग 70% लोग अब महिला क्रिकेट में रुचि ले रहे हैं।

Related posts

सात अगस्त को राजस्थान में उपचुनाव की अधिसूचना होगी जारी

bharatkhabar

शराबी पति की हत्या में देवर को फंसाकर फरार हुई महिला, जानें कैसे चढ़ी पुलिस के हत्थे?

Shailendra Singh

गोरखपुर में दरोगा निषाद ने अपने से आधी उम्र की बहू के साथ किया ये काम

Rani Naqvi