featured यूपी

भाजपा विधायकों को निर्देश, सरकार की उपलब्धियों का करें प्रचार

उपलब्धियों का करें प्रचार

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए भाजपा संगठन को चुस्त दुरूस्त करने में लग गयी है। भाजपा मण्डलवार समीक्षा बैठकों का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को लखनऊ मण्डल की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। समीक्षा बैठक में लखनऊ मण्डल के सभी विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

समीक्षा बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की रीति-नीति और सिद्धान्त के अनुरूप कार्य करते हुए मोदी-योगी सरकार की नीतियों का लाभ जन-जन तक पहुंचाने और उसका प्रचार-प्रसार करने के लिए योजनापूर्वक कार्य करे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की गौरवशाली परम्परा में जनकल्याणकारी योजनाओं व निर्णयों से गरीब, वंचित, वर्ग को सम्मान, न्याय, उनके जीवन की खुशहाली के लिए सत्ता माध्यम मात्र है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए हमारे पास समय बहुत कम है। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताना होगा। बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र और अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कानून मंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री डा.महेन्द्र सिंह,बिसवां विधायक महेन्द्र सिंह यादव अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री विनोद सहित लखनऊ मण्डल के सभी विधायक व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

देश के विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने आज किया भारत बंद का आह्वान, बिहार में भी देखने को मिला असर

Rani Naqvi

लाखों की अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार: हरदोई

Arun Prakash

जनता से जुड़ी योजनाओं की मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने की समीक्षा

piyush shukla