Breaking News featured देश भारत खबर विशेष

मंहगाई की बढ़ती मार, पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार तीन दिनों से छू रहे है आसमान

petrol disol मंहगाई की बढ़ती मार, पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार तीन दिनों से छू रहे है आसमान

नई दिल्ली। सऊदी अरब की दो तेल उत्पादन कंपनियों में हुए ड्रोन हमले के कारण भारत को लगातार महंगाई से सामना करना पड़ रहा है। बीते दो दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में आई बढ़ोत्तरी से ही आम जनता परेशान थीं। लेकिन आज तीसरे दिन भी आसार सुधरते नहीं दिख रहें। भारत तीसरे दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामों से दो हाथ करता नज़र आ रहा है।

पेट्रोल के दाम में 29 पैसे और डीजल के दाम में 19 पैसे प्रति लीटर इजाफ़ा हुआ है। सऊदी अरब  के तेल स्टोरेज पर बीते सप्ताह हमला हुआ था जिसके बाद से कच्चे तेल के दाम आसमान को छू रहे हैं। हालांकि, यह लगातार तीसरा दिन है जब पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़े हैं।

पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 72.71 रुपये और डीजल 66.01 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है। अगर हालात ऐसे ही रहें तो महंगाई के बढ़ने के आसार हो सकते है।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी का मिर्जापुर दौरा, मां विंध्यवासिनी के दरबार में टेका मत्था, सीएम ने निर्माणाधीन विंध्य कॉरीडोर के कार्यों का किया निरीक्षण

Rahul

राष्ट्रपति चुने जाने के बाद बाइडन का संबोधन, कहा- तोड़ने नहीं, जोड़ने वाला नेता बनूंगा

Hemant Jaiman

चुनाव की रणनीति तय करने लखनऊ आएंगी प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं को देंगी मूल मंत्र

Shailendra Singh