featured देश

उद्योग मंत्री ने भारत-वियतनाम आर्थिक संबंधों पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

केंद्रीय उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु उद्योग मंत्री ने भारत-वियतनाम आर्थिक संबंधों पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने भारत-वियतनाम आर्थिक संबंधों पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संम्मेलन को संबोधित करते हुए  कहा कि वियतनाम की गिनती अब आसियान देशों की सबसे तेजी से विकास कर रहीअर्थव्यवस्थाओं में की जाती है।

 

केंद्रीय उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु उद्योग मंत्री ने भारत-वियतनाम आर्थिक संबंधों पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया
उद्योग मंत्री ने भारत-वियतनाम आर्थिक संबंधों पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

भारत दोनों देशों के बीच की सांस्कृतिक एवं धार्मिक समानताओं को विशेष अहमियत देता है

बता दें कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने आज नई दिल्ली में कहा कि भारत दोनों देशों के बीच की सांस्कृतिक एवं धार्मिक समानताओं को विशेष अहमियत देता है। लेकिन यह भारत के प्रधानमंत्री द्वारा पहल की गई ‘एक्ट ईस्ट’ नीति ही है जिसने पारस्परिक विकास की व्यापक संभावनाओं को परिपूर्ण करने के दरवाजे खोल दिए हैं।

भारत और वियतनाम दोनों ही इस क्षेत्र में व्यापार एवं वाणिज्य और राजनीतिक एवं सुरक्षा मसलों पर महत्वपूर्ण राय रखते हैं

मंत्री ने कहा कि भारत और वियतनाम दोनों ही इस क्षेत्र में व्यापार एवं वाणिज्य और राजनीतिक एवं सुरक्षा मसलों पर महत्वपूर्ण राय रखते हैं। उन्होंने कहा कि आसियान का सदस्य होने के नाते वियतनाम आसियान के अन्य सदस्य देशों के साथ भी भारत के संबंधों में प्रगाढ़ता ला रहा है। जहां तक आसियान का सवाल है कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति के तहत आसियान पर ही फोकस किया जा रहा है।

विनिर्माण एवं रक्षा के क्षेत्रों में मजबूत आर्थिक संबंध स्थापित कर रखे हैं

दोनों देशों ने तेल उत्खनन, कृषि, विनिर्माण एवं रक्षा के क्षेत्रों में मजबूत आर्थिक संबंध स्थापित कर रखे हैं। और अब वे सेवा क्षेत्र ‘सर्विस सेक्टर’ पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जो वैश्विक व्यापार में नया विकास इंजन है।भारत ने वर्ष 1975 में वियतनाम को ‘सर्वाधिक अनुकूल राष्ट्र’ का दर्जा दिया था। उसके बाद से ही द्विपक्षीय व्यापार में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है।

आसियान-भारत: भारत-फिलीपींस के बीच निवेश को लेकर समझौता

वर्ष 2020 तक 15 अरब अमेरिकी डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर सहमति जताई है

दोनों देशों ने वर्ष 2020 तक 15 अरब अमेरिकी डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर सहमति जताई है।इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान समाजवादी गणराज्य वियतनाम के राजदूत टोन सिन्ह थान्ह मौजूद रहे।

महेश कुमार यदुवंशी 

Related posts

मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए काबुल में ‘स्टॉर पैलेस’ का उद्घाटन किया

bharatkhabar

राजस्थान: मंत्री का विवादित बयान,- हमारा पहला कार्य अपनी जाति के लिए होगा

Ankit Tripathi

आधार मामला: सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा मैं राष्ट्रवादी जज हूं, आधार जज नहीं

Breaking News