Breaking News featured दुनिया

रूस-भारत नौसेना का इंद्र अभ्यास जारी, हिंदमहासागर में जंगी बेड़ा बढ़ा

indra रूस-भारत नौसेना का इंद्र अभ्यास जारी, हिंदमहासागर में जंगी बेड़ा बढ़ा

भारत-चीन के बीच बढ़ रही तल्खियों के बीच रूस-भारत नौसेना का इंद्र अभ्यास जारी है। ऐसे में हिन्द महासागर में भारत की मजबूती से ड्रैगन के होश उड़ गये हैं

  • नई दिल्ली || भारत खबर

बॉर्डर पर भारत चीन के बीच लगातार तनाव जारी है और इसी बीच रूस की नौसेना ने शनिवार को बंगाल की खाड़ी में शक्ति प्रदर्शन दिखाते हुए भारतीय सेना के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए। आपको बता दें कि रूस और भारत का लगातार दूसरे दिन ‘इंद्र’ नौसेना अभ्यास (Indra Navy Exercise) किया गया।

आपको बता दें कि बॉर्डर पर एक तरफ चीन से लगातार तल्ख़ियां बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ भारत और रूस की सेना संयुक्त रूप से युद्धाभ्यास में लगी हुई है। भारत ने हिन्द महासागर में जंगी जहाजों की तैनाती लगातार बढ़ता जा रहा है। हिंद महासागर के सामरिक हितों के लिए भारत अपनी मजबूती को दर्शा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि विमान रोधी अभ्यास, हेलीकॉप्टर अभियान, करतबबाजी और एक जहाज से दूसरे जहाज पर विमानों का जाना, जैसे सैन्य अभ्यास द्विवार्षिक भारत-रूस इंद्र नौसेना अभ्यास के 11 वें सत्र के तहत किए गए।

 “यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच दीर्घकालीन सामरिक साझेदारी का प्रतीक है। रूसी नौसेना ने समुद्री अभ्यास में विध्वंसक पोत एडमिरल विनोग्रादोव और एडमिरल त्रिबुत आदि तैनात किए। वहीं, इस युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व दिशा-निर्देशित मिसाइल विध्वंसक, युद्धपोत आईएनएस रणविजय, फ्लीट टैंकर शक्ति और उसके हेलीकॉप्टरों ने किया।”
-कमांडर विवेक मधवाल, प्रवक्ता-भारतीय नौसेना

2003 में हुई थी इंद्र अभ्यास की शुरुआत अब तक जारी है

भारत और रूस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की इंद्र अभ्यास की शुरुआत साल 2003 में हुई थी। इस दौरान भारत के पश्चिमी और पूर्वी, दोनों तटों पर मई 2003 में पहले भारत-रूस द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया गया था। कमांडर मधवाल ने कहा, “2003 में शुरू किया गया अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक संबंधों का प्रतीक है।” पिछले संस्करण का अभ्यास दिसंबर 2018 में विशाखापट्टनम में किया गया था।

Related posts

17 फरवरी 2022 का राशिफल: भाग्य का साथ बनाएगा बिगड़े काम, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar

बाथरुम में घंटो रोती रही जाह्नवी, वजह जानकर आप भी रहे जाएंगे दंग

mohini kushwaha

कोरोना की तीसरी लहर से पहले यूपी सरकार अलर्ट, सीएम योगी ने बताया प्‍लान

Shailendra Singh