featured यूपी

आगरा से मुंबई के बीच 29 मार्च से इंडिगो शुरू करेगी नई उड़ान, शेड्यूल जारी

आगरा से मुंबई के बीच 29 मार्च से इंडिगो शुरू करेगी नई उड़ान, शेड्यूल जारी

आगरा: आगरा से मुंबई के बीच विमानन कंपनी इंडिगो नई हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। ये हवाई सेवा 29 मार्च से शुरू होगी। ये उड़ान सेवा हफ्ते में तीन दिन तक रहेगी।

बता दें कि 28 मार्च से आगरा-भोपाल व आगरा-बेंगलुरु तक फ्लाइट चलना पहले से ही प्रस्तावित है। आगरा से मुंबई के लिए कई साल पहले विमानन कंपनियों ने हवाई यात्रा शुरू की थी, लेकिन अधिक लाभकारी न होने से इसे बंद कर दिया।

काफी समय से चल रही थी मांग

गौरतलब है कि आगरा से मुंबई के लिए फ्लाइट सेवा की मांग काफी समय से की जा रही थी। इसी को देखते हुए इंडिगो एयरलाइन ने इस सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया है। ये फ्लाइट हफ्ते में एक बार नहीं बल्कि तीन दिन तक चलेगी। ताजनगरी से मुंबई के लिए फ्लाइट हर सप्ताह सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। इंडिगो ने इसके लिए पूरा शेड्यूल भी घोषित कर दिया है।

पर्यटन और कारोबार के लिए है फायदेमंद

बताते चलें कि आगरा से मुंबई तक फ्लाइट चलना पर्यटन और कारोबार की दृष्टि से बेहद महत्वपर्ण है। भारत की आर्थिक राजधानी होने के कारण मुंबई में बड़ी संख्या में कार्पोरेट मीटिंग हो सकेगी। अभी आगरा तक कोई सीधी फ्लाइट न होने से सारी मीटिंग्स को दिल्ली में ही कराया जाता है।

वहीं मुंबई के जिन पर्यटकों को आगरा आना है, वो पहले दिल्ली आते हैं, उसके बाद वहां से फ्लाइट के द्वारा आगरा आते हैं। ऐसे में पर्यटकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब इंडिगो द्वारा आगरा तक सीधी फ्लाइट देने से पर्यटकों को खासी सहूलियत हो जाएगी।

इंडिगो की अहमदाबाद-लखनऊ फ्लाइट स्थगित

बता दें कि 28 मार्च को विमानन कंपनी इंडिगो ने भोपाल, बेंगलुरु के साथ ही लखनऊ के लिए भी अपनी विमान सेवा शुरू करने की प्लानिंग की थी, लेकिन किसी खास कारणों से फिलहाल अहमदाबाद और लखनऊ रूट की प्रस्तावित उड़ानें स्थगित कर दी गई हैं। इंडिगो ने बताया कंपनी जल्द ही अहमदाबाद, लखनऊ के साथ ही इंदौर के लिए भी फ्लाइट शुरू करेगी।

 

Related posts

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दोपहर 2 बजे होगा अंतिम संस्कार

Samar Khan

हज यात्रा के लिए मिलने वाली सब्सिडी हुई खत्म

Breaking News

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में पूर्व सरपंच की लाश मिलने से मची सनसनी, लाठी-डंडों से की गई थी पिटाई

Rani Naqvi