featured Breaking News देश

काबुल में भारतीय महिला का अपहरण, संपर्क में भारत सरकार

kabul lady काबुल में भारतीय महिला का अपहरण, संपर्क में भारत सरकार

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ में काम करने वाली भारतीय महिला का अपहरण हो गया है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय महिला मिस डिसूजा का अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अपहरण किया गया है। जिसकी रिहाई को लेकर भारत सरकार की तरफ से कोशिशें तेज कर दी गई हैं।

बताया जा रहा है कि महिला कोलकाता की रहनेवाली है। मिली जानकारी के हिसाब से भारतीय दूतावास ने यह मामला अफगानिस्तान के अधिकारियों तक पहुंचाया है और महिला की जल्द रिहाई के लिए तमाम तरह की कोशिशें की जा रही हैं। साथ ही सरकार कोलकाता में महिला के परिवर से भी संपर्क में है।

Kidnap

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ में भारतीय महिला काम करती है जिसका अपहरण हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह महिला आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क की कर्मचारी है और उसका परिवार कोलकाता में रहता है।

Related posts

तिजारा विधायक ने किया ऑक्सीजन पाइप लाइन का शुभारंभ

Trinath Mishra

World Corona Update: वैश्विक कोरोना मामलों की संख्या 28.64 करोड़ के पार, 54.2 लाख से अधिक हुई मौत

Neetu Rajbhar

कैबिनेट सचिव का बयान,कहा कर्मचारियों की समस्या पर जल्द होगा निर्णय

sushil kumar