लाइफस्टाइल

Indian Railways: होली पर रेल यात्रियों को तोहफा, रेलवे ने कई ट्रेनों में बढ़ाई डिब्बों की संख्या

indian railways special trains Indian Railways: होली पर रेल यात्रियों को तोहफा, रेलवे ने कई ट्रेनों में बढ़ाई डिब्बों की संख्या

Indian Railways: देशभर में 18 मार्च को होली (Holi) का त्योहार मनाया जाएगा। इसकी वजह से होली की वजह से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। भारतीय रेल ने भी होली के मौके पर यात्रियों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए कई प्रबंध किए हैं।

होली मनाने के लिए अपने-अपने गांव जा रहे लोगों को आसानी से कंफर्म टिकट मिल सके और वे आराम से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें, इसलिए भारतीय रेल कई होली स्पेशल ट्रेन चला रही है। इसके अलावा कई ट्रेनों में डिब्बों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। इसी सिलसिले में भारतीय रेल के उत्तर पश्चिम रेलवे जोन ने 10 ट्रेनों में डिब्बों की संख्या में अस्थाई बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

इन ट्रेनों में बढ़ाई जाएगी डिब्बों की संख्या

  • गाड़ी नंबर- 14646, जम्मूतवी से जैसलमेर के बीच चलने वाली इस ट्रेन में 14 मार्च 2022 से 19 मार्च 2022 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  • गाड़ी नंबर- 14645, जैसलमेर से जम्मूतवी के बीच चलने वाली इस ट्रेन में 16 मार्च 2022 से 21 मार्च 2022 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  • गाड़ी नंबर- 14662, जम्मूतवी से बाड़मेर के बीच चलने वाली इस ट्रेन में 13 मार्च 2022 से 20 मार्च 2022 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  • गाड़ी नंबर- 14661, बाड़मेर से जम्मूतवी के बीच चलने वाली इस ट्रेन में 15 मार्च 2022 से 22 मार्च 2022 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  • गाड़ी नंबर- 14021, दिल्ली सराय रोहिल्ली से जयपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन में 12 मार्च 2022 को 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  • गाड़ी नंबर- 14022, जयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलने वाली इस ट्रेन में 13 मार्च 2022 को 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  • गाड़ी नंबर- 20971, उदयपुर सिटी से शालीमार के बीच चलने वाली इस ट्रेन में 19 मार्च 2022 और 26 मार्च 2022 को 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  • गाड़ी नंबर- 20972, शालीमार से उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली इस ट्रेन में 20 मार्च 2022 और 27 मार्च 2022 को 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  • गाड़ी नंबर- 19666, उदयपुर सिटी से खजुराहो के बीच चलने वाली इस ट्रेन में 13 मार्च 2022 से 18 मार्च 2022 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  • गाड़ी नंबर- 19665, खजुराहो से उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली इस ट्रेन में 15 मार्च 2022 से 20 मार्च 2022 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

ये भी पढ़ें :- 

राजस्थान: भरतपुर में 3 दिवसीय ब्रज होली महोत्सव शुरू, लोगों में दिखा उत्साह

Related posts

औषधीय गुणों से भरपूर अनार से दूर होंगी आपकी ये बीमारियां, अनार के ये फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Saurabh

अध्ययन में हुआ खुलासा, शहरी क्षेत्र के लोगों में विटामिन की कमी से जूझ रहे

bharatkhabar

स्वाद नहीं बल्की सेहत के लिए भी अच्छी है आइसक्रीम

kumari ashu