Breaking News featured दुनिया

20 जनवरी को कार्यभार ग्रहण करेंगे जो बाइडेन, कैबिनेट में शामिल हो सकती हैं भारतीय मूल की इंदिरा नूई

612ffe85 f342 4b33 81a8 255748130bc9 20 जनवरी को कार्यभार ग्रहण करेंगे जो बाइडेन, कैबिनेट में शामिल हो सकती हैं भारतीय मूल की इंदिरा नूई

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर भारत की तरह ही हलचल मची हुई थी। डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच कांटे की टक्कर थी। लेकिन जो बाइडेन ने डोनाल्ड को मात देकर चुनाव में जीत हासिल की। जो बाइडेन अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने अपनी नई कैबिनेट का भी ऐलान कर दिया है। हालांकि बाइडेन 20 जनवरी को कार्यभार ग्रहण करेंगे। चलिए जानते हैं कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति की टीम में किन-किन प्रमुख नामों को जगह मिली हैं। बाइडेन की कैबिनेट में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला और पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई को महत्वपूर्ण जगह दी जा सकती है। खबरों के मुताबिक, वर्तमान में अमेजॉन में बोर्ड के सदस्य के रूप में कार्यरत नूई को कॉमर्स सेक्रेटरी की पोजिशन दी जा सकती है।

जानें किसे मिला कौनसा पद-

बता दें कि जो बाइडेन अपनी नई कैबिनेट का भी ऐलान कर दिया है। जिसमें  पेरिस जलवायु समझौते के प्रमुख वास्तुकारों में से एक जॉन कैरी को जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने का एक और मौका मिल रहा है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन्हें जलवायु दूत के तौर पर नामित किया है। बाइडन की सत्ता हस्तांतरण टीम ने इस पर विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होने की बात स्पष्ट कर दी है। कैरी जलवायु परिवर्तन पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पहले सदस्य होंगे। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की पूर्व प्रमुख जैनेट येलेन अमेरिकी की नयी वित्त मंत्री बन सकती हैं। यदि ऐसा होता है, तो येलेन यह पद संभालने वाली पहली महिला होंगी। सत्ता हस्तांतरण की योजना के जानकार एक व्यक्ति के मुताबिक अब येलेन बाइडन की आर्थिक नीतियों को आकार और दिशा देने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ और ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ के अनुसार 74 वर्षीय येलेन की वित्त मंत्री पद पर नियुक्ति की औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी। यदि सीनेट द्वारा येलेन की नियुक्ति को मंजूरी मिल जाती है, तो वह अमेरिका का वित्त मंत्री बनने वाली पहली महिला होंगी।

एंटनी ब्लिंकेन को बनाया जाए  विदेश मंत्री- बाइडेन 

अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी अलेजांद्रो मेयरकस को मिलने की पूरी संभावना है। वर्तमान में अमेरिका में आंतरिक सुरक्षा काफी अहम मानी जा रही है। बता दें कि मेयरकस का परिवार अमेरिका में बतौर रिफ्यूजी रह चुका है। नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल की घोषणा भी कर दी है। इसमें तीन महिलाएं शामिल हैं और ऐसा पहली बार है जब जलवायु के लिए विशेष दूत को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का हिस्सा बनाया जाएगा। बाइडेन चाहते हैं कि एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री, एलेजांद्रो मायोरकस को गृह मंत्री, लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत और अरविल हैन्स को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक नियुक्त किया जाए। हैन्स इस पद के लिए नामित होने वाली पहली महिला होंगी। वहीं जेक सुलिवन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नामित किया गया है। भारतीय मूल की अमेरिकी माला अडिगा को जिल बाइडेन की नीति निदेशक नियुक्त किया गया है। जिल बाइडेन अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी हैं। जो बाइडेन के 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद जिल देश की प्रथम महिला की जिम्मेदारी संभालेंगी।

Related posts

विडियो: सीएम योगी पहुंचे कोविड कमांड सेंटर

sushil kumar

ब्रिक्स सम्मेलन: घोषणा पत्र के 48वें पेज पर आतंकवाद का जिक्र, पाक को लगा झटका

Pradeep sharma

रियो ओलंपिक के पुरुष डबल्स में पेस के जोड़ीदार होंगे बोपन्ना

bharatkhabar