Breaking News featured देश यूपी राज्य

यूपी की शुभांगी स्वरूप बनी भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट

mahila nevi यूपी की शुभांगी स्वरूप बनी भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट

कन्नूर। उत्तर प्रदेश की बेटी शुभांगी स्वरूप को भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट नियुक्त किया गया है और वो जल्द ही नौसेना के समुद्री टोही विमान को उड़ाती हुई नजर आएंगी। शुभांगी के लिए नौसेना में पहली महिला पायलट बनना किसी सपने के पूरे होने से कम नहीं है। बता दें कि शुभांगी के पिता भी नौसेना में कमांडर हैं। नौसेना के प्रवक्ता कमांडर श्रीधर वारियर ने बताया कि नेवी की हवाई यातायात नियंत्रक और एयरक्राफ्ट ऑब्जर्वर के रूप में पहले से महिला अधिकारी तैनात हैं, जोकि संचार और हथियारों की जिम्मेदारी संभाल रही है। लेकिन अब महिला अफसर भी जहाज उड़ाएगी।

mahila nevi यूपी की शुभांगी स्वरूप बनी भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट

वहीं दिल्ली की आस्था सहगल, पुडुचेरी की ए. रूपा और केरल की एस. शक्ति माया नौसेना के नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्टोरेट (एनएआइ) में अफसर के रूप में योगदान देंगी। बताते चलें कि  एनएआइ नौसेना के हथियार और गोला-बारूद की क्षमता का आकलन व अंकेक्षण करता रहता है। चारों महिला अफसरों को पहले अपनी-अपनी शाखा में प्रशिक्षण लेना होगा। शुभांगी हैदराबाद स्थित एयरफोर्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। सभी महिला अफसर बुधवार को केरल के एझिमाला स्थित नौसेना अकादमी से पास आउट होकर निकलीं। इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा भी मौजूद थे।

Related posts

संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की तैयारी कर रही बिहार सरकार, सीएम नीतीश कुमार ने दिए संकेत

Rani Naqvi

राजकुमार राव ने शाहरुख के बारे में बताई एक खास बात, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

Hemant Jaiman

पाकिस्तान में हुए विमान हादसे के वो अंतिम पल जो रिकॉर्ड हो गये, जानिए पायलट ने बचने के लिए क्या-क्या किया..

Mamta Gautam