Breaking News दुनिया देश पर्यटन

भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस तरकश तनजीर, मोरक्को पहुंचा

ians tarakash tanjir भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस तरकश तनजीर, मोरक्को पहुंचा
  • संवाददाता, भारत खबर

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का पोत तरकश आज तीन दिवसीय यात्रा पर तनजीर, मोरक्को पहुंच गया। यह यात्रा समुद्री तैनाती के संबंध में भारतीय नौसेना की मौजूदा गतिविधि के अंग के रूप में है, जो भूमध्य सागर, अफ्रीका और यूरोप में हो रही है। इस यात्रा से भारत और मोरक्को के बीच संबंध प्रगाढ़ होंगे।
आईएनएस तरकश के कमांडर कैप्टन सतीश वासुदेव हैं। यह जहाज भारतीय नौसेना का एक उन्नत फ्रीगेट है और विभिन्न प्रकार के हथियारों तथा दूरसंवेदी उपकरणों से लैस है। यह फ्रीगेट तीन आयामी खतरों से निपटने में कुशल है। यह जहाज भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का अंग है और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के अधीन है।
इस यात्रा के दौरान मोरक्को के विभिन्न सरकारी अधिकारी और गणमान्य व्यक्तियों के अलावा मोरक्को की सेना के वरिष्ठ अधिकारी जहाज का दौरा करेंगे। इस दौरान मोरक्को की शाही नौसेना के साथ व्यावसायिक, सामाजिक और खेल-कूद संबंधी विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएगी। आईएनएस तरकश मोरक्को की शाही नौसेना के जहाजों के साथ समुद्र में अभ्यास भी करेगा।

Related posts

जब झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान भूल गए सपा नेता, जानिए क्या पूरा मामला

Aditya Mishra

हरदोई के सरकारी विद्यालय ने दिल्ली के विद्याालयों को दी चुनौती, जानें क्या हैं इस स्कूल की खासियत

Aman Sharma

मायावती ने राज्यसभा में उठाया बुलंदशहर दुष्कर्म मामला

bharatkhabar