Breaking News featured देश

भारतीय सेना ने बढ़ाया मझदार में फंसी चीनी नौका के लिए मदद का हाथ

indian navy भारतीय सेना ने बढ़ाया मझदार में फंसी चीनी नौका के लिए मदद का हाथ

नई दिल्ली। भारत वालों का दिल बहुत बड़ा है यह बात कई बार साबित भी हो चुकी है। दोस्त तो दोस्त है अगर कोई दुश्मन कि भी जरूरत पड़ने पर मदद करनी पड़े तो भारतीय पीछे नहीं हटते हैं। भारतीय सेना ने भी अपना बड़ा दिल दिखाते हुए चीनी की मदद की। भारतीय नौसेना का एक पोत बीच समुद्र में बिजली और जरूरी आपूर्तियों के खत्म हो जाने के कारण मझदार में फंसी एक चीन की एक नाव की मदद के लिए आगे आया।

indian navy भारतीय सेना ने बढ़ाया मझदार में फंसी चीनी नौका के लिए मदद का हाथ

नौसेना के अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कि अदन की खाड़ी में जलदस्यु (पायरेसी) रोधी गश्त पर निकले आईएनएस तेग ने जब शनिवार सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर सलालाह से करीब 400 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में एक नौका से मदद की आवाज लगाते हुए आवाज सुनी। उन्होंने बताया कि पास जाने पर बता चला कि नौका में बिजली सेवा बाधित हो गई थी। उन्होंने बताया कि आईएनएस तेग ने बिजली आपूर्ति बहाल करने में सहायता दी और उन्हें 10 दिन के लिए आपूर्ति (खाना और पानी) दिया गया।

Related posts

Live: TV अमित शाह ने जम्मू पर यह कहा आप सुनें

bharatkhabar

योगी सरकार के चार साल पर भड़के ओमप्रकाश राजभर, कह दी इतनी बड़ी बात

Shailendra Singh

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे बद्रीनाथ धाम, बद्री विशाल के किए दर्शन

Hemant Jaiman