Breaking News खेल भारत खबर विशेष

जापान को हराकर भारतय हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण पदक

Malaysian women hockey league

एजेंसी, हिरोशिमा। ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर के पेनल्टी कार्नर पर दो शानदार गोलों की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों की चैंपियन जापान को रविवार को 3-1 से हराकर पिछले साल एशियाई खेलों के फाइनल में मिली हार का बदला चुका लिया और एफआईएच सीरीज फाइनल्स का स्वर्ण पदक जीत लिया।एक गोल कप्तान रानी ने किया। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के साथ ही इस साल के अंत में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर टूर्नामेंट का टिकट हासिल कर लिया था।
भारतीय महिला हॉकी टीम को 2020 के टोक्यो ओलंपिक टीम के मेजबान जापान से एशियाई खेलों के फाइनल में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार भारत ने जापान को स्वर्ण जीतने का मौका नहीं दिया। रानी ने तीसरे मिनट में ही मिले पेनल्टी कार्नर पर भारत को बढ़त दिलाने वाला गोल दाग दिया। दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष चलता रहा और 11वें मिनट में कैनन मोरी ने मैदानी गोल कर जापान को एक-एक से बराबरी दिला दी।
दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ और आधे समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा। तीसरे क्वार्टर में भी संघषर्पूर्ण खेल चलता रहा और किसी टीम को कामयाबी नहीं मिली। लेकिन यह क्वार्टर समाप्त होने के आखिरी मिनट पर भारत को पेनल्टी कार्नर मिला और गुरजीत ने भारत को 2-1 की बढ़त दिलाने में कोई गलती नहीं की। आखिरी क्वार्टर में जबरदस्त मुकाबला हुआ। जापान वापसी की कोशिशों में लगा हुआ था जबकि भारत अपना किला बचाने में जुटा हुआ था। भारत को आखिरी मिनट में छठा पेनल्टी कार्नर मिला जिसपर गुरजीत ने भारत का तीसरा गोल कर दिया। इसके साथ ही जापान का संघर्ष समाप्त हो गया।
भारतीय कप्तान रानी को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। भारतीय टीम की कप्तान रानी को जहां टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला वहीं फ़ाइनल में दो गोल करने वाली ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर को शीर्ष स्कोरर का पुरस्कार मिला।

Related posts

कम निवेश पर बड़ा फायदा बताकर कांस्टेबल की पत्नी ने पुलिसवालों से ठगे करोड़ों, देखें चालबाज बीवी की पूरी कहानी

bharatkhabar

शुक्रवार को UPPSC ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर, जानें क्या है परीक्षाओं का कार्यक्रम

Aman Sharma

उत्तराखण्ड की दो अलग-अलग घटनाओं में में 8 की मौत, 4 घायल

Trinath Mishra