भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के घर नन्ही किलकारियां गुजेंगी। दरअसल आज भुवनेश्वर कुमार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी नूपुर नागर ने बुधवार को दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। मंगलवार को नूपुर को दिल्ली के एक ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शादी की सालगिरह के अगले दिन भुवनेश्वर कुमार के घर में नन्ही किलकारियां गूंजी हैं।
23 नवंबर 2017 को हुई थी भुवी की शादी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का विवाह उनके पारिवारिक मित्र यशपाल नागर की बेटी नुपुर के साथ 23 नवंबर 2017 को हुआ था। नुपुर, फिलहाल नोएडा में रह रहीं थी। सूचना मिलते ही भुवी भी बेटी की पहली झलक देखने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।
भुवी के पिता बनने के बाद बुआ बनी भुवी की बड़ी बहन रेखा अधाना दिल्ली अस्पताल में साथ हैं। उन्होंने ही बुआ बनने के बाद सबसे पहले ये खबर दी। परिवार में नन्हीं किलकारी गूंजी तो परिवार में जश्न का माहौल है।
ये भी पढ़ें:-
इन तरीकों को आजमाकर रखें सर्दियों में स्किन का ख्याल
भुवी का परिवार इसी साल एक गहरे सदमें से गुजरा था। दरअसल, 20 मई को भुवी के पिता किरनपाल सिंह का लीवर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को गनागंगर से बुलंदशहर के लुहारली पैतृक गांव ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। इसी समय परिवार के अन्य सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। वहीं इसी दौरान पत्नी नूपुर प्रेग्नेंट थीं।