Breaking News देश राज्य

तनावपूर्ण स्थिति के बीच एलएसी से एक चीनी सैनिक गिरफ्तार, पूछताछ कर वापस भेजा चीन

2d5211a9 7cc2 44d2 a2ba 35000f6b2734 तनावपूर्ण स्थिति के बीच एलएसी से एक चीनी सैनिक गिरफ्तार, पूछताछ कर वापस भेजा चीन

लद्दाख। भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आए दिन एलएसी पर झड़प् होती रहती है। कई महीनों ने दोनों देशों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कई बार अहम बैठकें भी हो चुकी हैं, लेकिन कोई भी निष्कर्ष नहीं निकला है। आए दिन चीनी सैनिक गोलाबारी करते रहते हैं। कुछ हफ्ते पहले भी सैनिकों बीच झड़प हुई थी। इस तनावपूर्ण स्थिति में आज फिर बाॅर्डर से चीनी सैनिक पकड़े जाने की खबर आई थी। जिससे सेना द्वारा पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि कई महीनों से चल रहे तनाव को कम करने के लिए कई बार दोनों देश बैठक कर चुके है। लेकिन कोई भी निष्कर्ष नहीं निकला है। इस दौरान भारत सरकार ने कई बड़े फैसले लिए। सरकार ने कई सौ चीनी ऐप पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया। जिनमें मुख्य टिकटोक, पब्जी आदि ऐप हैं। टिकटोक देशभर में मनोरंजन का साधन बन गया था। इसका उपयोग बाॅलीवुड सितारे भी करनेे लगे थे। वहीं सरकार ने इसकी जगह कई ऐप लाॅन्च कर दिए हैं। आज लाइन आॅफ एक्चुअल कंट्रोल(एलएसी) पर तनाव के बीच लद्दाख के डेमचोक से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी(पीएलए) के एक सैनिक को भारतीय सेना ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया चीनी सैनिक काॅरपोरल रैंक पर है और शांगजी इलाके का रहने वाला है। उसके पास से सिविल और मिलिट्री डाॅक्यूमेंट बरामद किए है। हालांकि जांच के बाद चीनी सैनिक को छोड़ दिया गया।

भारतीय सेना के जवानों ने आज सुबह एक चीनी सैनिक को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की गई। और यह भी मालूम किया गया कि वह भारतीय सीमा क्षेत्र के भीतर क्या करने आया है। जांच एजेंसियों की ओर से जासूसी मिशन के एंगल से भी मामले की पड़ताल की। जिसके बाद सभी औपचारिक जरूरी कार्रवाई करने के बाद वापस चीन भेज दिया।

 

Related posts

राज बब्बर को मिली उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान

bharatkhabar

महाराष्ट्र:मराठा आंदोलन हुआ हिंसक,पत्थरबाजी में एक कांस्टेबल की मौत

rituraj

देहरादूनः शासन ने IAS अधिकारीयों के बदले विभाग, PCS का किया तबादला !

mahesh yadav