खेल

भारत ने निर्णायक टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 रन से दी मात 2-1 से हासिल की जीत

t20

तिरुवनंतपुरम। भारत ने बारिश से बाधित आखिरी टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पहली बार टी-20 श्रृंखला जीती है। बारिश के कारण 8-8 ओवर के इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 8 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 61 रन ही बना सकी।

t20
t20

बता दें कि दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने 6 रन से जीत हासिल की थी, लेकिन राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने अच्छी वापसी करते हुए 40 रन से जीत दर्ज करते हुए श्रृंखला में 1-1 से बराबरी की थी।

वहीं 68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को कोलिन मुनरो व मार्टिन गुप्टिल ने तेज शुरूआत दिलाने की कोशिश की। मुनरो ने भुवनेश्वर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे भी जता दिये, लेकिन आखिरी गेंद पर भुवी ने गुप्टिल को बोल्ड कर 8 रन के कुल स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर 8 रन के कुल स्कोर पर बुमराह की गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार कैच लेकर मुनरो को पवेलियन भेजा। कप्तान विलियमसन को 28 के कुल स्कोर पर पांड्या ने सीधा थ्रो कर रन आउट कर दिया। विलियमसन ने 8 रन बनाये। अगली ही गेंद पर कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया।

साथ ही कुलदीप की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने गेंद हवा में उछाली और धवन ने बाउन्ड्री पर शानदार कैच पकड़ा। फिलिप्स ने 11 रन बनाये। सातवें ओवर की पहली गेंद पर 39 के कुल स्कोर पर हेनरी निकोलस 2 रन बनाकर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए। बुमराह की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने उनका कैच पकड़ा। 49 के कुल स्कोर पर पांड्या के थ्रो पर धोनी ने शानदार तरीके से टॉम ब्रुश को रन आउट कर न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया। ब्रुश ने 4 रन बनाये। सैंटनर 3 और ग्रैंडहोम 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टिम साउदी ने दूसरे ओवर में में भारत को दो झटके देते हुए दोनों सलामी बल्लेबाजों को दो गेंदों पर आउट किया। उन्होंने शिखर धवन (6) को मिचेल सेंटनर के हाथों आउट कराया। साउदी ने अगली गेंद पर रोहित शर्मा (8) को भी सेंटनर के हाथों झिलवाया। कप्तान विराट कोहली ने ईश सोढ़ी की गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया, लेकिन वे सोढ़ी के ही शिकार बने। वे 13 रन बनाकर बोल्ट को कैच दे बैठे।

इतना ही नहीं 48 के कुल स्कोर पर श्रेयस अय्यर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। अय्यर 6 रन बनाकर सोढ़ी की गेंद पर गुप्टिल को कैच देकर पवेलियन लौटे। आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर 62 के कुल स्कोर पर मनीष पांडेय बोल्ट को शिकार बने। बोल्ट की गेंद पर ग्रेंडहोम ने उनका शानदार कैच पकड़ा। मनीष ने 17 रन बनाये। हार्दिक पांड्या 14 और महेन्द्र सिंह धोनी 0 रन पर नाबाद रहे।

वहीं तिरुवनंतपुरम में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है और मंगलवार को भी शाम 6 बजे तक बारिश होती रही। बारिश थोड़ी देर थमी और ग्राउंड स्टाफ कवर्स पर जमा पानी हटा रहा था कि बारिश फिर शुरू हो गई। बारिश रात 7.45 बजे बंद हुई।

Related posts

टेस्ट मैचः 44 रन की उम्दा पारी खेलने के बाद भी धवन ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

mahesh yadav

भारत-पाक के बीच आज होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इस टीम का पलड़ा है भारी 

mahesh yadav

क्या धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद कह सकते है IPL से अलविदा, जानें क्या है पूरा मामला

Trinath Mishra