featured दुनिया देश

IMO चुनाव में भारत ने पाया दूसरा स्थान, दो साल तक करेगा सदस्यता

IMO

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय समुंद्र संगठन के सदस्यों के चुनाव में भारत ने शानदार जीत हासिल की है। भारत इस चुनाव में दूसरा स्थान मिला है और इसी के साथ भारत अगले दो सालों की सदस्यता की मजबानी के लिए पक्का दावेदार माना जा रहा है। IMO में पहली बार बी-कटेगरी की सदस्यता के लिए चुनाव हुए हैं। इससे पहले काउंसिल के सभी सदस्यों को आपसी सहमति से चुना जाता था। भारत के इस संगठन में 1959 से सदस्य बना हुआ है। भारत को सभी सदस्य देशों से कुल वोट मिले हैं जबकि जर्मनी के सर्वाधिक वोट मिले हैं।

IMO
IMO

बता दें कि भारत की जीत के मौके पर यूके से भारतीय उच्चायोग ने बधाई दी। उन्होने कहा कि भारत ने IMO कॉउंसिल के बी- कैटेगरी में शामिल होने के लिए 144 वोट हासिल किए हैं। जिसके चलते भारत दूसरे स्थान पर रहा जो कि भारत के लिए गर्व का पल है। इससे पहले जब नितिन गडकरी लंदन गए तो उन्होंने IMO के वार्षिक सत्र में हिस्सा लिया था। तब उन्होंने सभी सदस्य देशों से चुनाव में सपोर्ट की अपील की थी।

Related posts

बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची, मनोज तिवारी ने किया नामों का एलान

Rani Naqvi

21 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और तिथि

Rahul

Nirjala Ekadashi 2022: आज है निर्जला एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और पूजा विधि

Rahul