Breaking News featured देश

दुश्मनों के होश उड़ाने वाली मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफल परिक्षण

Agni 5 दुश्मनों के होश उड़ाने वाली मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफल परिक्षण

ओड़िशा। भारत को मिसाइलों के मामले में सोमवार को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। मेक इन इंडिया के आधार पर स्वदेश में विकसित अंतर से सतह तक मार करने वाली परमाणु क्षमता से लैस बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का आज ओड़िशा तट से दूर व्हीलर द्वीप में सफल परिक्षण किया गया। आपको बता दें कि यह मिसाइल 5000 किमी तक मार करने में सक्षम है लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम मिसाइल का यह चौथा विकासात्मक और दूसरा कैनिस्टराइज्ड परिक्षण बताया जा रहा है।

agni-5

भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होने से सैन्य शक्ति को और अधिक मजबूती मिलेगी, परमाणु क्षमताओं से लैस यह मिसाइल दुश्मनों के लिए चिंता का सबब बन सकता है। इस मिसाइल के सफल परिक्षण के साथ ही भारत अब इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्ट‍िक मिसाइल वाले देशों की श्रेणी में शमिल हो गया है, इससे पहले इस श्रेणी में अमेरिका, चीन, रुस, फ्रांस और ब्रिटेन शामिल हैं।

Related posts

फॉरेस्ट रेंजर को अजगर के साथ सेल्फी खिंचवानी पड़ी पहंगी, हश्र देख रुक सांसें थम जाएगी

mohini kushwaha

Amazon Layoffs: अमेजन में काम करने वालों पर लटकी तलवार, 18,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी

Rahul

चीनी राष्ट्रपति का सकारात्मक संदेश, ‘मुद्दे को शांति से हल करना चाहिए, संघर्ष से नहीं’

Pradeep sharma