खेल

मलेशियाई महिला हॉकी लीग में खेलेंगी भारत की तीन पूर्व खिलाड़ी

Malaysian women hockey league

नई दिल्ली। मलेशियाई महिला हॉकी लीग की टीम “पुलिस” ने भारत की तीन पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों के साथ करार किया है। इन तीन खिलाड़ियों में भारत की पूर्व कप्तान रितू रानी, फॉरवर्ड खिलाड़ी नरेन्दर कौर और मिडफील्डर रानी शामिल हैं। लीग के पिछले सत्र में पुलिस की टीम उपविजेता रही थी।

Malaysian women hockey league
Malaysian women hockey league

बता दें कि पुलिस के मुख्य कोच जलखैरी आरिफिन ने कहा, “हॉकी इंडिया से पुलिस को इन तीनों खिलाड़ियों की सेवाओं के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया है। उन्होंने कहा कि हम आधिकारिक तौर पर तीनों भारतीय खिलाड़ियों को रविवार को टीम से जोड़ लेंगे। हमारा लक्ष्य इस वर्ष कम से कम एक खिताब जीतने का है। वीजा अनुमोदित होने के बाद जल्द ही भारतीय खिलाड़ी मलेशिया पहुंच जाएंगी। हमारा पहला मैच 18 जनवरी को है।

Related posts

टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने की सोच रहे हैं मोहम्मद आमिर

Rani Naqvi

रूस में फुटबॉल विश्वकप 28 दिन तक चलने वाले इवेंट में 11 शहर के 12 स्टेडियम में 64 मुकाबले शुरू होने वाले

Rani Naqvi

आईएसएल : पुणे के खिलाफ आज मैदान में उतरेगी केरल

shipra saxena