featured खेल

फीफा अंडर-17 विश्व कप में हार के साथ खत्म हुआ भारत का अभियान

FIFA U-17 World Cup

नई दिल्ली। फीफा अंडर-17 विश्व कप के अपने अंतिम ग्रुप-ए के मैच में मेजबान भारत को मजबूत घाना ने 4-0 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले हॉफ में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन दूसरे हॉफ में भारतीय टीम की रक्षा पंक्ति बिखर सी गई।

FIFA U-17 World Cup
FIFA U-17 World Cup

बता दें कि घाना के लिए पहला गोल दूसरे हॉफ के तीसरे और मैच के 43वें मिनट में इरिक अय्याह ने किया। इस गोल के 8 मिनट बाद 52वें मिनट में अय्याह ने मैच का अपना दूसरा गोल करते हुए अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। मैच के अंतिम 10 मिनटों में घाना ने दो और गोल कर मैच 4-0 से जीत लिया। घाना के लिए 86वें मिनट में रिचर्ड डान्सो और 87वें मिनट में इमानुल टोकू ने गोल किया।

गौरतलब है कि पहले दो मुकाबलों में मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा था। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में अमेरिका ने भारत को 3-0 से मात दी थी जबकि कोलंबिया ने मेजबान को बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से मात दी थी।

Related posts

झारखंड में जघन्य घटना, कुल्हाड़ी से परिवार के 5 लोगों को काट डाला

Trinath Mishra

मध्य प्रदेशःविधि-विधायी कार्य मंत्री पी.सी. शर्मा ने स्मार्ट-सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा की

mahesh yadav

एशिया कप 2018: कई दिग्गजों को पीछे छोड मुश्फिकुर ने बनाया बडा रिकॉर्ड

mahesh yadav