featured देश

Petrol-Diesel: फिर बढ़े तेल के दाम, कई शहरों में 100 रुपए हुआ पेट्रोल

petrol Petrol-Diesel: फिर बढ़े तेल के दाम, कई शहरों में 100 रुपए हुआ पेट्रोल

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। इस महीने में 4 मई के बाद से 14वीं बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। दिल्ली में पेट्रोल में 24 पैसे तो डीजल में 29 पैसे प्रतिलीटर की बढ़ोतरी हुई है। अगर दिल्ली में पेट्रोल की दाम की बात करें तो 93.68 रुपए प्रतिलीटर पहुंच गया है। इसी तरह डीजल 84.61 रुपए प्रतिलीटर है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में पेट्रोल 100 रुपए प्रतिलीटर हो गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, मुंबई में पेट्रोल आज 99.94 रुपये और डीजल 91.87 रुपये प्रति लीटर है। तो कोलकाता में पेट्रोल 93.72 रुपये और डीजल 87.46 रुपये प्रतिलीटर है। इसी तरह से चेन्नई में पेट्रोल 95.28 रुपये और डीजल 89.39 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

शहर                   पेट्रोल रु./लीटर                     डीजल रु./लीटर
दिल्ली                      93.68                                      84.61
मुंबई                        99.94                                      91.87
कोलकाता                93.72                                      87.46
चेन्नई                        95.28                                      89.39
भोपाल                     101.77                                     95.28

कुछ शहरों में पेट्रोल पहले ही 100 के पार पहुंचा

महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ अन्य शहरों में पेट्रोल 100 रुपए प्रतिलीटर के पार पहुंच चुका प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें पिछले कुछ महीनों से 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हो गई हैं। मई में 14 बार पेट्रोल डीजल की बढ़ोतरी होने से राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 3.28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। तो डीजल में 3.88 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

कच्चे तेल की कीम में बढ़ोतरी

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़कर 69 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं, ओएमसी को कुछ और समय के लिए कीमतों में संशोधन करना पड़ सकता है। अमेरिकी प्रतिबंधों को कम करने में देरी होने के बाद तेल व्यापार में ईरान के वापस प्रवेश के बाद वैश्विक तेल की कीमतें भी स्थिर रहने की उम्मीद है।

सबसे ज्यादा वैट राजस्थान में

वैट, स्थानीय करों और माल ढुलाई शुल्क के कारण ईंधन के दाम हर राज्य में अलग-अलग होते हैं। देश में सबसे ज्यादा पेट्रोल पर वैट राजस्थान में है। उसके बाद मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का स्थान है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिनों में मानक ईंधन के औसत मूल्य और विनिमय दर के आधार पर रोजाना कीमतों में संशोधन करती हैं।

Related posts

CDS बिपिन रावत का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख, कहा- राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति

Saurabh

जाने अमित शाह की अध्यक्षता में माध्य क्षेत्र परिषद की 22वीं बैठक में किन-किन मुद्दों पर बनी सहमति

Rani Naqvi

दीवाली के त्योहार से पहले ही राज्य कर्मचारियों को वेतन देने के आदेश

Trinath Mishra