featured खेल दुनिया देश भारत खबर विशेष

महामुकाबला: जानिए क्या है खास, लोगों की लगी है आस

3 2 महामुकाबला: जानिए क्या है खास, लोगों की लगी है आस

रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है। क्रिकेट का मैच कहने को तो सिर्फ खेल है लेकिन इससे कई लोगों की उम्मीदें और देश के प्रति उनका प्यार भी जुड़ा हुआ है। यूं तो भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है लेकिन जब क्रिकेट की बात सामने आती है तो यह सब के सिर चढ़कर बोलता है। रविवार का दिन हो, भारत पाकिस्तान का मैच हो तो बस पूरा दिन भर का कोटा पूरा हो जाता है। दुनिया में सबसे ज्यादा अगर क्रिकेट का मैच देखना लोग पसंद करते हैं तो सिर्फ भारत और पाकिस्तान का मैच देखना पसंद करते हैं। क्योंकि यह सिर्फ मैच नहीं है बलकि इससे कई लोगों की आशाएं जुड़ी हुई होती हैं। ऐसे में अगर भारत-पाकिस्तान मैच होना हो तब बात कुछ अलग ही हो जाती है।

1 31 महामुकाबला: जानिए क्या है खास, लोगों की लगी है आस

ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ेगा भारत
अब तक सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2006 और 2009 में इसका खिताब अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब टीम इंडिया मैदान में उतरी है। ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देते हुए भारत ने भी दो बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिलाब अपने नाम किया है। भारत साल 2002 में श्रीलंका से लोहा लिया था और विजेता का खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद टीम इंडिया का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद मनोबल और भी ज्यादा बढ़ गया। किसी हालत में हार ना मानने वाली टीम इंडिया ने जब 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में प्रवेश किया तो टीम इंडिया का मनोबल पहले से ज्यादा बढ़ा हुआ था। अपने सामने आने वाले रोड़े को पीछे छोड़कर टीम इंडिया तरक्की की सीढ़ियां चढ़ती गई। और एक बार फिर से चैंपियंस ट्रॉफी का खिलाब अपने नाम किया। इस बार टीम इंडिया ने इंग्लैंड को मात दी थी। इंग्लैंड से लोहा लेते हुए भारत ने एक बार फिर से चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दर्ज की और इस ट्रॉफी को अपने घर में लेकर आई। टीम इंडिया के इस शानदार प्रदर्शन के बाद विश्व भर में टीम इंडिया का सहारा गया।

Related posts

क्या आप जानते हैं सबसे सस्ता वेंटिलेटर है शंख, जानिए अद्भुत फायदे !

Saurabh

महाभारत से किस तरह तबाह हुआ था भारत, रौंगटे खड़ी कर देने वाली कहानी..

Mamta Gautam

मुस्लिम महिलाओं के पीरियड्स की क्यों निगरानी कर रहा चीन?

Rozy Ali