कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना पॉडिटिव पाई गई हैं। उन्हें सरकारी प्रोटोकॉल के हिसाब से क्वारंटीन में रखा जाएगा। यह जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी है।
जयराम रमेश ने ट्वीट में लिखा, ”आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी.”
Congress President Smt.Sonia Gandhi has tested positive for Covid-19 today. She will remain in isolation as per Govt. protocol.
आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 13, 2022
सोनिया गांधी दो महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुई हैं। इसके पहले दो जून को सोनिया गांधी कोविड पॉजिटिव मिलीं थीं। और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती रही थीं।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोनिया के कोरोना संक्रमित पाए जाने से पहले मुलाकात की थी। वह बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली आए थे इस दौरान उन्होंने सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी से भी मुलाकात की थी।
बता दें कि तीन दिन पहले ही सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। उन्होंने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि वह फिर कोरोना से संक्रमित हो गई हैं और घर में प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को अलग।