featured देश वायरल

‘शक्तिमान’ ने दिया महिलाओं पर विवादित बयान, कहा ‘कोई लड़की कहे सेक्स करना चाहती हूं, तो वो धंधा…’

MUKEHS KHANNA ‘शक्तिमान’ ने दिया महिलाओं पर विवादित बयान, कहा 'कोई लड़की कहे सेक्स करना चाहती हूं, तो वो धंधा...'
मुकेश खन्ना ने बताया कि उन्हें कैसी लड़कियों से बचकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर रैकेट चल रहा है जहां लड़कियों की प्रोफाइल से मैसेज आता है फिर वो आपको लुभाकर ब्लैकमेल करती हैं।
वायरल हो रही क्लिप में मुकेश खन्ना कहते दिख रहे हैं,’कोई भी लड़की अगर किसी लड़के को सेक्स के लिए कह रही है, वो लड़की लड़की नहीं है। वो धंधा कर रही है, क्योंकि इस तरह की निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी। अगर वो करती है तो वो सभ्य समाज की नहीं है। वो उसका धंधा है। आप उसमें भागीदार मत बनिए। इसलिए कहता हूं ऐसी लड़कियों से बचो।

मुकेश खन्ना ने बताया उन्हें भी व्हाट्एप पर ऐसे मैसेज आते हैं जिनमें लिखा होता है हाय, मुझे आपसे बात करनी है। अगर ऐसी लड़कियां मौजूद हैं तो समझ जाएं कि हमारी सोसायटी कितना गिर रही है।
एक्टर अपने इसी बयान की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। साथ ही लोग उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। बता दें कि मुकेश की सोच से यूजर्स बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों को तरह-तरह के सवाल पूछते देखा जा रहा है। एक यूजर ने पूछा-अगर लड़के ऐसी डिमांड करें तो आप उन्हें क्या कहेंगे तो वहीं दूसरे ने लिखा- ओरथोडॉक्स कायम रहे।

Related posts

ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ नीति कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में उपयोगी सिद्ध हुई: मुख्यमंत्री

Kalpana Chauhan

सपा की सूची आने के बाद महागठबंधन की राहें हुई मुश्किल!

kumari ashu

उत्तराखंडः पर्यटन स्थलों के चित्रों को लेकर विभाग ने आयोजित की प्रदर्शनी

mahesh yadav