देश featured दुनिया

क्या सुधर सकते हैं भारत-नेपाल के रिश्ते, इस वीडियो कॉन्फ्रेंस से।

भारत-नेपाल के रिश्ते

क्या सुधर सकते हैं भारत-नेपाल के रिश्ते, इस वीडियो कॉन्फ्रेंस से।

 

आज 9 महीने के बाद भारत और नेपाल के बीच होगी बैठक | दोनों देशों के बिच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी पड़ोसी देश से यह बैठक | इसमें नेपाल में प्रारम्भ होने वाले भारत की ओर से चलाए जाने वाले प्रोजेक्ट की होगी समीक्षा | दोनों देशों के बिच सिमा पर चल रहे विवाद के साथ साथ कुछ और मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है | सचिव शंकर दास बैरागी विदेश मंत्रालय में नेपाल की तरफ से शामिल होंगे | भारत के राजदूत विनय मोहन कवात्रा नेपाल में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे | नेपाल के राजदूत नीलांबर आचार्य ने भारत में कहा की भगवान राम और बुद्ध दोनों देशों को बांटते नहीं हैं ,एकजुट करते हैं | नेपाल के प्रधान मंत्री ने भी पिछले दिनों कहा था की नेपाल के हैं भगवान राम| वहीं, भगवान बुद्ध को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के द्वारा भारत का कहे जाने पर नेपाल के विदेश मंत्री जताई थी आपत्ति |
यह आठवीं बातचीत होगी दोनों देशों के बीच | इससे पहले 2016 में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल देहल उर्फ़ प्रचंड 2016 में भारत आए थे| भारत-नेपाल के रिश्ते ,दोनों देश के बीच के विवाद सुलझाने के लिए मैकेनिज्म तैयार किया गया था | इसी मैकेनिज्म के ऊपर 17 अगस्त को 8वीं बातचीत होगी | पिछले कुछ समय में नेपाल और भारत के आपसी रिश्ते कुछ अच्छे नहीं दिखे हैं जिनकी वजह सिमा विवाद और कुछ अन्य मुद्दे रहे हैं | नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने अयोध्या के राम मंदिर के भूमि पूजन पर भी बयानबाज़ी की थी |

Related posts

20 साल बाद पाकिस्तान के कटासराज मंदिर में गूंजा ‘बम भोले’ का जयकारा

shipra saxena

विधानसभा चुनावों की सरगर्मी बढ़ाने आज जयपुर पहुंचेंगे अमित शाह,चार कार्यक्रमों में होंगे शामिल

rituraj

पीजीआई: कालाफीता बांध नर्सो ने किया काम,जानिये क्यों

Shailendra Singh