Breaking News featured दुनिया देश

भारत विश्व का सबसे ज्यादा हथियार आयातक देश, रूस से खरीदे सबसे ज्यादा हथियार

india 00000 भारत विश्व का सबसे ज्यादा हथियार आयातक देश, रूस से खरीदे सबसे ज्यादा हथियार

नई दिल्ली। भारत विश्व में ऐसा पहला देश बन गया है जो सबसे ज्यादा हथियार खरीदता है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने दुनिया के सभी देशों से आयात किए गए हथियारों की एक रिपोर्ट तैयार की है,जिसके मुताबिक भारत दुनिया का सबसे ज्यादा हथियार खरीदने वाला देश बन गया है। भारत की हथियार आयात करने के मामले में विश्व में 24 फीसदी की वृद्धी हुई है, जोकि साल 2008,2012 और 2013 से 2017 के बीच दर्ज की गई। साल 2013-17 के बीच में दुनिया भर से आयात किए गए हथियारों में 12 फीसदी हथियार भारत ने खरीदे हैं। भारत के बाद सऊदी अरब, मिस्र, यूएई, चीन,ऑस्ट्रेलिया, अल्जीरिया,  इराक, पाकिस्तान और इंडोनेशिया का नंबर आता है, जिन्होंने भारी मात्रा में हथियारों का आयात किया है। india 00000 भारत विश्व का सबसे ज्यादा हथियार आयातक देश, रूस से खरीदे सबसे ज्यादा हथियार

भारत ने 2013-17 के बीच सबसे ज्यादा हथियार रूस से खरीदे हैं, जोकि आकड़ो का कुल 62 फीसदी है इसके बाद अमेरिका से 15 फीसदी और इजराइल से 11 फीसदी हथियार भारत ने अपने रक्षा बेड़े में शामिल किए हैं। रूस और इजराइल से हथियार खरीदने के मामले में भारत पहले स्थान पर काबिज है। अमेरिका के साथ अपने कूटनीतिक रिश्ते बेहतर करने के लिए भारत ने अमेरिका से 2013-17 के बीच में 15 बिलियन डॉलर के हथियार खरीदे हैं, जो कि साल 2008-12 के मुकाबले 557 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं चीन दुनिया के पांच सबसे बड़े हथियार निर्यातकों के रूप में सामने आया है। अमेरिका, रूस, फ्रांस और जर्मनी भी हथियारों के बड़े निर्यातक हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक चीन का सबसे बड़ा ग्राहक पाकिस्तान है, जो चीन से 35 फीसदी हथियार लेता है, वहीं बांग्लादेश 19 फीसदी।

Related posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे नेताजी के लिए बेहतरीन तोहफा: अखिलेश

bharatkhabar

IND Vs PAK : आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2021 का 16वां मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच आज

Neetu Rajbhar

Google पर कभी न करें ऐसी चीजें सर्च, वरना पड़ जायेंगे मुश्किल में

Pritu Raj