खेल featured

भारत की हिमा दास ने आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत कर रचा इतिहास

heema das भारत की हिमा दास ने आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत कर रचा इतिहास

नई दिल्ली। भारत की हिमा दास ने बीते गुरुवार को फिनलैंड के टेम्पेरे में जारी आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीत कर इतिहास रचा है। हिमा ने राटिना स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 51.46 सेकेंड का समय निकालते हुए जीत हासिल की। इसी के साथ वह इस चैंपियनशिप में सभी आयु वर्गो में स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली महिला बन गई हैं।

 

heema das भारत की हिमा दास ने आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत कर रचा इतिहास

 

बता दें कि वह भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की सूची में शामिल हो गई जिन्होंने 2016 में पिछली प्रतियोगिता में विश्व रिकॉर्ड प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता था। वह हालांकि इस प्रतियोगिता के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली ट्रैक खिलाड़ी हैं। विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत के लिए इससे पहले सीमा पूनिया (2002 में चक्का फेंक में कांस्य) और नवजीत कौर ढिल्लों (2014 में चक्का फेंक में कांस्य) पदक जीत चुके हैं।

वहीं हिमा मौजूदा अंडर 20 सत्र में सर्वश्रेष्ठ समय निकालने के कारण यहां खिताब की प्रबल दावेदार थी। वह अप्रैल में गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों की 400 मीटर स्पर्धा में तत्कालीन भारतीय अंडर 20 रिकॉर्ड 51.32 सेकेंड के समय के साथ छठे स्थान पर रही थी। इसके बाद गुवाहाटी में हाल में राष्ट्रीय अंतर राज्य चैंपियनशिप में उन्होंने 51.13 सेकेंड के साथ अपने इस रिकॉर्ड में सुधार किया।

Related posts

मध्य प्रदेशःविधि-विधायी कार्य मंत्री पी.सी. शर्मा ने स्मार्ट-सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा की

mahesh yadav

पांचों पांडवों के साथ रहने वाली द्रौपदी अगर ये पाप न करती तो ऐसे न मरती, जानिए महाभारत की सबसे दिलचस्प कहानी..

Mamta Gautam

यूपी के गढ़मुक्तेश्वर में 25 से 30 नवंबर तक लॉकडाउन, जानें किसको मिलेगी छूट

Samar Khan