December 2, 2023 8:10 am
featured देश राज्य

भारतीय सेना ने दिया पाक को माकूल जवाब, छह चौकियों को किया तबाह

indian army

जम्मू। जम्मू कश्मीर अतंरराष्ट्रीय सीमा पर पिछले पांच दिन से हमला कर रहे पाकिस्तान को आखिर भारत ने मुंहतोड़ जवाब दे ही दिया। भारतीय सेना पाक को जवाब तो तभी से दे रही है जब से पाक ने सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करना शुरू किया था। लेकिन इस बार भारतीय सेना ने पाक को माकूल जवाब दिया है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक के बदले तीन गोले दागकर पाकिस्तान की छह चौकियों को तबाह कर दिया। भारत के इसी कड़े जवाब की वजह से पाक सेना भारत में सटीक गोलीबारी नहीं कर सकी और बीते सोमवार को हुई गोलीबारी में कोई घयल नहीं हुआ था। लेकिन लोगों में डर बना हुआ है। सीमा पर दोनों तरफ से गोलीबारी का तनाव बना हुआ है।

indian army
indian army

बता दें कि भारत ने सतकर्ता बरतते हुए और पाक की नापाक हरकतें देखते हुए सीमा से सटे कई गांवों से लोगों को हटा दिया। रात को आरएसपुरा के कोरोटाना खुर्द, अब्दुल्लियां के साथ सटे कुछ इलाकों के लोगों को अपने रिश्तेदारों के घर चले जाने की सलाह दी गई। इन गांवों के कुछ ही घरों में अब केवल पुरुष ही हैं। पाकिस्तान ने बीते रविवार साढ़े नौ बजे से गोलाबारी शुरू की जो सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे तक जारी रही। पाकिस्तान की गोलाबारी से अरनिया और साथ लगते आरएसपुरा के करीब दो दर्जन गांव प्रभावित हुए। इन इलाकों में लोग रात को आठ घंटे घरों में रहे।

वहीं जिला प्रशासन के आदेश पर सीमा के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूल भी पांच दिन से बंद हैं। अरनिया में पांच दिन से गोलाबारी में सीमा प्रहरी समेत दो लोगों की मौत हो गई है व छह लोग घायल हो चुके हैं। एक दर्जन से अधिक घरों को भी नुकसान पहुंचा है। छह मवेशी मारे गए हैं, जबकि तीन दर्जन के घायल होने की सूचना है। गोलाबारी से अरनिया में पलायन भी जारी है। करीब बीस हजार लोग सुरक्षित इलाकों में अपने रिश्तेदारों के घर पहुंच चुके हैं।

Related posts

नरेंद्र मोदी और ट्रम्प की रैली ह्यूस्टन में, 50 हजार ने कराई प्रीबुकिंग

Trinath Mishra

भारत के लिए खुशखबरी, जल्द आ सकती है कोरोना की वैक्सीन, इन 30 से ज्यादा वैक्सीन पर चल रहा ट्रायल

Rani Naqvi

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से दिया इस्तीफा

rituraj