अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं । कुछ जानकारियां तो सच है। लेकिन कुछ पूरानी जानकारियों को भी आज की स्थिति से जोड़ कर पेश किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि तालिबान ने भारत को पाकिस्तान के कहने पर धमकी दी है।
बता दें कि जब इस वीडियो की पड़ताल कराई गई तो उसमें सामने आया कि ये वीडियो 2 साल पुरना है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि ये वीडियो हाल ही का है। लेकिन ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है। न तो वीडियो में दिखने वाले शख्स की पहचान हो पाई है और ना ही ये वीडियो अफगानिस्तान की हालिया स्तिथि को दर्शाता है।
वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वह राजधानी दिल्ली पर कब्जे की बात कर रहा है। वह धमकी दे रहा है कि दिल्ली पर जल्द कब्जा होगा। इस वीडियों को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है ,जैसे अफगानिस्तान के बाद तालिबान ने ये वीडियो जारी कर भारत को धमकी दी हो। हालांकि ये वीडियो वर्तमान का नहीं है।