featured देश

Coronavirus: देश में धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार, 24 घंटे में 2.40 लाख केस, 3741 मौत

UP: 24 घंटे में मिले 18021 नए संक्रमित, मेरठ के जिला उद्यान अधिकारी की मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचाने के बाद अब संक्रमण दर में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी कम नहीं हुए हैं। जो बेहद चिंता का विषय हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 2 लाख 40 हजार 842 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 3741 लोगों की मौत हो गई। तो वहीं 3 लाख 55 हजार 102 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

देश में कोरोना महामारी का आंकड़े

कुल केस- दो करोड़ 65 लाख 30 हजार 132
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 34 लाख 25 हजार 467
कुल मौत- दो लाख 99 हजार 266
कुल एक्टिव केस- 28 लाख 5 हजार 399
कुल टीकाकरण- 19 करोड़ 50 लाख 4 हजार 184

कम हुई संक्रमण दर

नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने कहा है कि महामारी की स्थिति में थोड़ा ठहराव दिख रहा है। देश के बहुत बड़े भाग में महामारी में ठहराव आ रहा है, हालांकि कुछ प्रदेशों में अभी भी बढ़ रही है। अभी हमें दूर तक जाना है। जो अभी कमी आ रही है और जैसे पिछली बार कमी आई थी,उसमें कोई भी ढिलाई नहीं बरते। जैसे जैसे हालात ठीक होंगे,हमें और जागरूक और सतर्क रहना होगा।

32 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद अनुसार देश में कुल 32 करोड़ 86 लाख 7 हजार 937 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें से कल यानिकी शनिवार को 21 लाख 23 हजार 782 टेस्ट किए गए थे।

कोरोना के बाद ब्लैक फंगस का कहर

कोरोना संक्रमण दर में थोड़ी से राहत आई तो दूसरी बीमारी ब्लैक फंगस ने जनता और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कई राज्यों में लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। और मौतें भी हो रही है। सबसे बड़ी बात ये है कि ब्लैक फंगस उन लोगों को शिकार बना रहा है। जो कोरोना संक्रमित है या उसे ठीक हुए हैं। ब्लैक फंगस को अबतक 11 राज्य महामारी घोषित कर चुके हैं। इनमें से गुजरात, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़।

8 हजार से ज्यादा ब्लैक फंगस के मरीज

देश में अब तक कुल 8 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें सबसे ज्यादा केस गुजरात में और महाराष्ट्र में है। आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी लागातार इसके मामले बढ़ रहे हैं।

Related posts

टिकाऊ अवसंरचना विकास में केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग अग्रणी: हरदीप सिंह पुरी

bharatkhabar

कैब चालक की पिटाई में नया मोड, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी लखनऊ पुलिस

Shailendra Singh

मध्यप्रदेशः मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना ने पूरा किया विदिशा की डॉ.रूपाली का सपना

mahesh yadav