Breaking News featured देश भारत खबर विशेष

भारत चीन सीमा मुद्दा फिर गरमाया , राजनाथ सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि नहीं देंगे एक इंच भी ज़मीन

rajnaath sigh भारत चीन सीमा मुद्दा फिर गरमाया , राजनाथ सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि नहीं देंगे एक इंच भी ज़मीन

नई दिल्ली – जैसा की आपको पता है कि कि भारत- चीन सीमा विवाद अक्सर गर्माता ही रहता है। चीन ने भारत की भूमि पर कब्ज़ा कर रखा है। इसके चलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अपना बयान जारी कर दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की भारत चीन सीमा विवाद के चलते इन दोनों देशो के व्यापारिक सम्बन्धो पर भी असर पढ़ा है। राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कढ़े शब्दों में साफ़ कर दिया है कि चीन ने भारत की भूमि पर कब्ज़ा कर रखा है ,भारत इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा ,हम अपनी ज़मीन का एक भी इंच नहीं छोड़ेगे।

राज्य सभा में ,इस विवाद पर जाने क्या बोले राजनाथ सिंह –
इस विवाद के चलते ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा कि हम भारत-चीन नियंत्रण रेखा पर शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखना चाहते है। सीमा पर विवाद की वजह से भारत-चीन संबंध पर फर्क पड़ा है। हमारे सुरक्षा बलों ने साबित कर दिया है कि वे देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। चीन के साथ हमारी निरंतर वार्ता से पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण तट पर विघटन पर समझौता हुआ है। इस समझौते के बाद, भारत-चीन चरणबद्ध, समन्वित तरीके से आगे की तैनाती को हटा देंगे। साथ ही उन्होंने यर भी साफ़ किया कि भारत सैनिको की संख्या में कमी नहीं करेगा जब तक चीन ये प्रक्रिया शुरू नहीं करता। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने चीन के जवाब में काउंटर डिलॉयमेंट किया है। भारत की सेनाओ ने इन परिस्थितियों का डटकर सामना किया है। उन्होंने यह भी बताया कि इन देशो के बीच दिसंगजमेन्ट की प्रक्रिया शुरू हो गयी है और दोनों देश की सेनाएं पैंगोंग लेक के किनारो से हटने के लिए तैयार है।

Related posts

कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति कर रही है : नायडू

Rahul srivastava

उतराखंड मे बारिश को लेकर हाई अलर्ट

Breaking News