featured देश भारत खबर विशेष

भारत मना रहा 69वां गणतंत्र, कैसे लागू हुआ था संविधान

bharat ka gadtantr भारत मना रहा 69वां गणतंत्र, कैसे लागू हुआ था संविधान

नई दिल्ली।आज हमारा भारत देश अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को ही मनाया जाता है क्योंकि इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था।इसके इतिहास की वीर गाथा सब जानते हैं, लेकिन जरुरी है।इसे बार बार याद करने की जरुरत है।

इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था।एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था।

 

bharat ka gadtantr भारत मना रहा 69वां गणतंत्र, कैसे लागू हुआ था संविधान

26 जनवरी 1930 तक जब अंग्रेज सरकार ने कुछ नहीं किया तब कांग्रेस ने उस दिन भारत की पूर्ण स्वतंत्रता के निश्चय की घोषणा की और अपना सक्रिय आंदोलन आरंभ किया। उस दिन से 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त होने तक 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता रहा। हमारे संविधान को बनने में 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन का वक्त लगा था।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के समारोह पर भारत के राष्ट्रपति भारतीय राष्ट्र दिवस तिरंगे को फहराया जाता है और सामूहिक रुप से खड़े होकर राष्ट्रगान गाया जाता है।दिल्ली में इसका खास जश्न होता है।इस अवसर पर स्कूल में ऑफिस में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।परेड में कई राज्यों की प्रदर्शनी होती है।राजपथ पर एक भव्य परेड का आयोजन होता है जो ये दर्शाता है कि भारत दुनिया में बहुत ही ताकतवर है।

Related posts

गोरखपुर में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में आए इतने मामले, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

ऑर्किड हर्बल गार्डन की स्थापना से विशेष औषधियों का होगा निर्माण

Trinath Mishra

IND vs BAN का 2nd Test: भारत ने बांग्लादेश को किया क्लीन स्वीप

Rahul