featured दुनिया देश

भारत विश्व सीमा शुल्क संगठन ‘डब्ल्यूसीओ’ के एशिया प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष बना

WCO भारत विश्व सीमा शुल्क संगठन 'डब्ल्यूसीओ' के एशिया प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष बना

भारत  को  जुलाई 2018 से जून 2020 तक की दो वर्ष की समयावधि के लिए विश्व सीमा शुल्क संगठन ‘डब्ल्यूसीओ’ के एशिया प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष बन गया है। डब्ल्यूसीओ ने अपनी सदस्यता को छह क्षेत्रों में विभाजित कर दिया है। बता दें कि छह क्षेत्र में से प्रत्येक का प्रतिनिधित्व डब्ल्यूसीओ परिषद में क्षेत्रीय रूप से निर्वाचित उपाध्यक्ष द्वारा किया जाता है।

 

WCO भारत विश्व सीमा शुल्क संगठन 'डब्ल्यूसीओ' के एशिया प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष बना
विश्व सीमा शुल्क संगठन

 

डब्ल्यूसीओ के एशिया प्रशांत (एपी) क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनना भारत को नेतृत्व की भूमिका में सक्षम बनाएगा। उपाध्यक्ष पद ग्रहण करने के अवसर पर सोमवार, 16 जुलाई, 2018 को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की साझीदारी में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क (सीबीआईसी) द्वारा एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

साल के अंत में भारत,अमेरिका की तीनों सेनाएं एक साथ युद्धाभ्यास करेंगी.

सीबीआईसी द्वारा एक समारोह में एशिया प्रशांत क्षेत्र के 33 देशों के सीमा शुल्क शिष्टमंडल, भारत में विभिन्न बंदरगाहों के सीमा शुल्क अधिकारी, साझीदार सरकार एजेन्सियां तथा प्रतिनिधि भाग लेंगे।

डब्ल्यूसीओ के महासचिव  कुनियो मिकुरिया प्रमुख भाषण देंगे। उद्घाटन समारोह की विषय-वस्तु है ‘सीमा शुल्क-व्यापार सुगमीकरण को प्रोत्साहन।‘

डब्ल्यूसीओ दुनिया भर में 182 सीमा शुल्क प्रशासकों का प्रतिनिधित्व करता है जो सामूहिक रूप से विश्व व्यापार के लगभग 98 प्रतिशत को प्रोसेस करते हैं।

महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

तुर्की में खुले क्षेत्र में शादी समारोह प्रतिबंधित

shipra saxena

हेल्पडेस्क से काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों को मिलेगी सुविधा -सीएम

mahesh yadav

कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह का डोर टू डोर अभियान शुरू, जनता से मांगे वोट

Rahul