Breaking News featured देश साइन्स-टेक्नोलॉजी

भारत ने चीन को दिया झटका, PUBG समेत 118 ऐप्‍स को किया बैन

PUBG

भारत-चीन सीमा विवाद के चलते भारत ने चीन को एक और तगड़ा झटका दिया हैं। भारत सरकार की ओर से देश में PUBG समेत 118 चीनी ऐप्‍स को बैन कर दिया गया हैं। भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए इन सभी ऐप्‍स पर बैन लगाया हैं।

प्राइवेसी को देखते हुए किया बैन

इससे पहले भारत सरकार की ओर से वीचैट, टिकटॉक समेत कई ऐप्‍स पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था। भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच यह भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई है जब सरकार ने 118 चीनी ऐप्‍स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इन पर प्रतिबंध लगा दिया हैं। इन सभी ऐप्‍स को अब भारत में इस्तेमाल नहीं किया जायेगा। भारत सरकार ने प्राइवेसी का हवाला देते हुए यह फैसला किया।

बहुचर्चित PUBG को भी किया बैन

इस बार जिन चीनी ऐप्‍स पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें बहुचर्चित PUBG के अलावा लिविक, वीचैट वर्क और वीचैट रीडिंग, ऐपलॉक, कैरम फ्रेंड्स जैसे मोबाइल ऐप शामिल हैं। ये सभी ऐप्‍स अब भारत में इस्तेमाल नहीं किये जा सकते।

जून में भी ऐप्‍स को किया बैन

इससे पहले जून के आखिर में भारत सरकार ने बहुचर्चित टिकटॉक, हेलो समेत चीन के 59 मोबाइल ऐप्‍स को प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बाद जुलाई के आखिर में 47 और चीनी ऐप्‍स पर प्रतिबन्ध लगाया गया था। अब इस बार चीन की 118 ऐप्‍स पर प्रतिबन्ध लगाया गया हैं।

Related posts

Govardhan: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की रथ यात्रा को प्रशासन ने रोका, दोनों पक्ष में हुआ विवाद, की नारेबाजी

Rahul

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान आज आयोजित करेगा आपदा उपरान्त आवश्यक मूल्यांकन पर एक कार्यशाला

bharatkhabar

कोरोना की चपेट में आई उत्तराखंड की राज्यपाल, बीते दिन इस नेता से की थी मुलाकात

Hemant Jaiman