उत्तराखंड

7 मार्च से भारत और नेपाल की सेना करेंगी संयुक्त अभ्यास

army 7 मार्च से भारत और नेपाल की सेना करेंगी संयुक्त अभ्यास

पिथौरगढ़। भारत-नेपाल संयुक्त चौदह दिवसीय सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण 7 मार्च से शुरू होने वाला है। इसमें दोनों देशों के सैनिक आतंकवाद विरोधी अभियानों के अनुभवों को साझा करेंगे। इस दौरान पर्वतीय इलाकों में आतंकवाद रोकने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

army 7 मार्च से भारत और नेपाल की सेना करेंगी संयुक्त अभ्यास

बताया जा रहा है कि यह भारत और नेपाल की सेनाओं का यह 11वां संयुक्त अभियान है। अभ्यास में भारतीय सेना की एक इन्फैंट्री बटालियन तथा इतनी ही तादाद में नेपाल सेना शामिल होगी। इस संयुक्त अभ्यास में दोनों देशों में लंबे समय से चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों के अनुभवों को आदान-प्रदान किया जाएगा।

साथ ही मानवीय सहायता, आपदा राहत, हाई एल्टीट्यूड क्षेत्रों में युद्ध कला आदि पहलुओं पर भी फोकस रहेगा। यह अभ्यास 20 मार्च तक चलेगा। इसे भविष्य में दोनों देशों के बीच परंपरागत मित्रता की मजबूती के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related posts

तीन IAS Officer सहित दस अधिकारियों के विभागों में किया गया परिवर्तन

bharatkhabar

क्या गलती सिर्फ त्रिवेंद्र रावत की है

Breaking News

उत्तराखण्ड सरकार ने कुछ दिन पहले दिए थे cbse स्कूलों में ncert की पुस्तकों को लागू करने के आदेश

Rani Naqvi