featured देश

हिमाचल में सफेद चादर से ढकी सड़कें….देखिए तस्वीरें

snow1 हिमाचल में सफेद चादर से ढकी सड़कें....देखिए तस्वीरें

शिमला। पहाड़ी वादियों पर सफेद चादर ने अपना कब्जा जमा लिया है। ये वादियां सैलानियों के लिए जितनी लुभावनी है उतनी ही स्थानीय कारोबारियों के लिए खुशी लेकर आई है। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में बर्फ की ऐसी सफेद चादर छाई जिससे ज्यादातर इलाको का संपर्क टूट गया है। इन इलाको में शिमला, मनाली, डलहौजी, रोहतांग, चंबा, किन्नौर शामिल है।

snow1 हिमाचल में सफेद चादर से ढकी सड़कें....देखिए तस्वीरें

 

बर्फबारी का आलम शिमला में ये है कि एक फुट के आसपास ताजा बर्फ गिरी जिससे कि सड़कें पूरी तरह से सफेद चादर में ढकी नजर आई। हालांकि बर्फबारी लोगों के लिए परेशानी का भी सबब बन गई है। नलों में पानी जम गया है और बिजली की सप्लाई भी बर्फबारी के चलते प्रभावित हुई है जिससे लोगों को रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ा है। इसके साथ ही ऊपरी शिमला जाने वाले सभी रुटों को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

बर्फबारी का मजा हिमाचल के साथ -साथ कश्मीर में आए सैलानियों ने भी जमकर उठाया। हिमाचल सहित कश्मीर में बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिला। ठंड के मौसम में गर्मी झेल रहे दिल्ली एनसीआर में जहां आज सुबह तेज बारिश से तापमान नीचे लुढक गया तो वहीं कई इलाकों में ठंडी हवाओं ने लोगों को अलाव जलाने के लिए मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में मैदानी इलाकों में पारा और भी गिर सकता है।

Related posts

सेक्स स्कैंडल में फंसे दिल्ली के मंत्री, केजरीवाल ने कैबिनेट से हटाया

bharatkhabar

Viral Video: दुल्हन का जोड़ा पहन प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, पोल खुली तो हुआ ये…

Shailendra Singh

जापान में भूकंप और भूस्खलन से मरने वाले की संख्या हुई 30

rituraj