पंजाब

पूर्व आईपीएस सिद्धू के साथ कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

CONGRESS पूर्व आईपीएस सिद्धू के साथ कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

चंडीगढ़। विधानसभा चुनावों के पास आने के साथ ही पंजाब में हलचल तेज हो गई है। तलवंडी साबो से अकाली नेता एवं पूर्व आइएएस अधिकारी बलबीर सिद्धू, लुधियाना के पूर्व सांसद गुरचरण सिंह के साथ कई अन्य नेताओं के कांग्रेस में शामिल हो जाने से आम आदमी पार्टी को करारा झटका पड़ा है। मेला सिंह जो कि लुधियाना से दो बार पार्षद रह चुके है, ने भी कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया है। इसके अतिरिक्त जालंधर से रिटायर्ड आइजी और ओलंपियनसुरेंदर सिंह सोढी ने भी आम आदमी पार्टी को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

congress

अकाली दल के युवा नेता सोनी गालिब जिन्होंने 2009 में पार्टी में कदम रखा था, ने भी कांग्रेस की राहें अपना ली हैं। बलबीर सिद्धू तलवंडी साबो से अकाली दल के हल्का इंचार्ज रह चुके हैं, उधर सोढी समय के पहले ही रिटायरमेंट के बाद पांच महीने पहले ‘आप’ में आए थे। राज्य में कांग्रेस में शामिल होने को लेकर काफी बांते चल रहा हैं जिस पर कैप्टन ने कहा कि राजनीति में ये चीजें आम हैं, पार्टी में लोग आते-जाते रहते हैं।  अगर कोई किसी पार्टी की नीतियों से खुश नहीं है तो पार्टी के हाईकमान को लिखित रूप से अपना सुझाव पेश कर सकता है।

 

 

Related posts

कांग्रेस ने हमेशा सूबे के साथ धोखा दिया है-CM प्रकाश सिंह बादल

piyush shukla

दो साल के मासूम की बोरवेल में मौत पर जनहित याचिका, पूछा जिम्मेदार कौन?

bharatkhabar

प्रकाश पर्व पर आज गूंजेगा कीर्तन, आज ही गुरु अर्जन देव ने किया था प्रकाश

Trinath Mishra