मुरादाबाद। देश में आए दिन कहीं न कहीं से मानवता को शर्मसार कर देनेे वाले मामले सामने आते ही रहते हैं। जिनमें महिलाओं की इज्जत को सरेआम निलाम किया जाता है। हवस की भूख मिटाने के लिए आरोपी नाबालिग तक को अपना शिकार बना डालते हैं। इसी बीच आज एक ऐसा ही एक मामला मुरादाबाद जनपद के पाकबाड़ा थाना क्षेत्र से आया है, जहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने जैसी घिनोनी घटना को अंजाम दिया गया। इसके साथ ही जब यह मामला पंचायत के सामने पहुंचा तो पंचायत में इस मामले को रफादफा करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज नहीं किया।
दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी-
बता दें कि महिलाओं और युवतियों के साथ हो रही दुराचार की घटनाओं में दिन दोगुनी और रात चोगुनी के हिसाब से इजाफा हो रहा है। लगातार हो रहे अपराधों की संख्या में कहीं न कहीं पुलिस भी जिम्मेदार है। क्योंकि अधिकांश देखा जाता है कि आरोपियों का पुलिस द्वारा खुला छोड़ दिया जाता है। जिसके बाद उनके हौंसले और भी बुलंद हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ मुरादाबाद के पाकबाड़ा थाना क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसके साथ ही आरोपी ने किशोरी को किसी न कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद यह मामला पूरे गांव में आग की तरह फैल गया। और पंचायत बुलाई गई। जिसके बाद पंचायत ने इस मामले को रफादफा करना चाहा। इसके साथ ही मसला निपटाने के लिए बोली लगती रही। आज के समय में बढ़ रही दुराचार की घटनाओं के साथ अब यह भी देखना बाकी रह गया था।
पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट-
इसके साथ ही जब पीड़िता अपने परिवार के साथ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो वहां भी पुलिस ने पीड़िजा की तहरीर पर भी केस दर्ज नहीं किया। इससे ही पता चलता है कि इन अपराधों में पुलिस कितनी जिममेदार है। पुलिस दिनों दिन भ्रष्टाचार की तरफ रूख करती ही जा रही है। पुलिस पीड़ितों की समस्या को सुलझाने के लिए नहीं बल्कि आरोपियो को बचाने के लिए है।