पर्यटन

सर्दियों में है घूमने का प्लान, तो जाएं इन जगहों पर

auli सर्दियों में है घूमने का प्लान, तो जाएं इन जगहों पर

नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम सामने है और ये मौसम घूमने के लिहाज से बेहद खास होता है। इस मौसम में आप बहुत आराम से घूम सकते हैं और मजे भी कर सकते हैं। अगर आपने घूमने का प्लान बना लिया है, लेकिन जगह निश्चित नहीं हो पा रही है तो आपको बताते हैं ऐसी जगह जहां घूमने में आएगा मजा-

 

auli सर्दियों में है घूमने का प्लान, तो जाएं इन जगहों पर

कश्मीर-
धरती पर कहीं जन्नत है तो बस यहीं हैं यही हैं यहीं हैं। धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में भले ही आज के समय में कभी-कभी अशांत माहौल बन जाता है।इस जन्नत में जह माहौल ससही हो तो घूमना बहुत अच्छा होता है।हां अल्पाइन के पेड़, झरने और खूबसूरत रंग बिरंगे फूल आपका मन मोह लेंगे। यहां विभिन्न प्रकार की वनस्पति भी पाई जाती है। कश्मीर के सेब दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा आप गुलमर्ग, श्रीनगर, सोनमर्ग और पेहलगाम भी जा सकते हैं।

शिमला- हिमाचल की राजधानी है और घूमने-फिरने में शिमला का नाम सबसे आगे है। सर्दियों में यहां बर्फ से ढकी पहाड़ियों की छटा देखते ही बनती है। फिशिंग, स्कीइंग, ट्रेकिंग और अन्य एडवेंचरस स्पोर्ट्स का मजा यहां लिया जा सकता है। हनीमूनर्स के लिए हमेशा से ही हॉटेस्ट डेस्टिनेशन रहा शिमला सर्दियों में बेहद खूबसूरत लगता है।

ऑली-
ऑली उत्तराखण्ड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है। यह 5-7 किमी. में फैला छोटा सा स्की रिसोर्ट है। कश्मीर में गुलमर्ग व उत्तरांचल में ऑली अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ स्कीइंग के लिए भी खासा लोकप्रिय है। यहां पर स्पोर्टस लवर के लिए अलग ही एडवेंचर है।

Related posts

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश में ‘नीमघान एडवेंचर टूर’ की हुई शुरुआत

Neetu Rajbhar

रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं को मिलेगी मुफ्त लॉकर की सुविधा, खत्म होगी परेशानी

Aditya Mishra

नैनीताल में ताइक्वांडो सीख रहे बच्चे, बढ़ रहा मार्शल आर्टस का क्रेज

Vijay Shrer